{"_id":"68063bfe8a5b518ab6015f95","slug":"ekta-kapoor-praises-akshay-kumar-performance-in-kesari-chapter-2-boss-in-form-ananya-panday-2025-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor: एकता कपूर ने की 'केसरी चैप्टर 2' की प्रशंसा, फिल्म में एक कलाकार के लिए लिखा 'बॉस इन फॉर्म'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने की 'केसरी चैप्टर 2' की प्रशंसा, फिल्म में एक कलाकार के लिए लिखा 'बॉस इन फॉर्म'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:12 PM IST
सार
Kesari Chapter 2: टीवी और फिल्म निर्देशक एकता कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की तारीफ की है। इस फिल्म के बारे में एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म के एक कलाकार के लिए लिखा 'बॉस इन फॉर्म'...
विज्ञापन
1 of 5
केसरी चैप्टर 2 की एकता ने की तारीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektarkapoor, akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज हुई है। यह अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की पीरियड कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। निर्देशक एकता कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और साथ ही फिल्म के एक कलाकार के लिए लिखा 'बॉस इन फॉर्म'... क्या आप बता सकते हैं कौन है वह कलाकार, जिसके अभिनय की दीवानी हो गई हैं एकता...
2 of 5
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय के अभिनय की हुई तारीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
यह फिल्म रघु और पुष्पा पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की सच्ची कहानी बताती है। फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो हत्याकांड के पीड़ितों के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। अक्षय के अलावा आर माधवन उनके विरोधी वकील नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे युवा वकील दिलरीत गिल की भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफ मिल रही है।
3 of 5
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म को लेकर एकता ने दी है अपनी प्रतीक्रिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एकता कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म और इसके अभिनेताओं की प्रशंसा की। एकता ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा, "बॉस इज फॉर्म।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एकता ने अनन्या के अभिनय की भी तारीफ की
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
एकता कपूर ने अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे की भी अभिनय की तारीफ की है। एकता ने अनन्या की तारीफ करते हुए हैंडशेक का इमोजी बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
रिलीज से पहले दिल्ली में फिल्म की खास स्क्रीनिंग हुई, जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसे बेहद भावनात्मक बताया।अक्षय कुमार जल्द ही हाउसफुल 5, जॉली एलएलबी 3, वेलकम..टू द जंगल, भूत बंगला और हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।