फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khushboo Patani: नवजात की जान बचाकर चर्चा में आईं खुशबू पाटनी, कौन हैं और क्या करती हैं? यहां जानिए सबकुछ

Mon, 21 Apr 2025 02:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Apr 2025 02:58 PM IST
सार

Khushboo Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी एक मासूम बच्ची को बचाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

विज्ञापन
khushboo patani profile know about disha patani sister who rescues abandoned baby ex army officer
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @khushboo_patani

जहां दुनिया अपनी रफ्तार में व्यस्त रहती है, वहीं कुछ लोग अपने छोटे-छोटे कदमों से इंसानियत को फिर से पेश करते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं खुशबू पाटनी, जिन्होंने हाल ही में बरेली में एक नवजात बच्ची की जान बचाकर न केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा का केंद्र बन गईं। एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने अपने साहस, सूझबूझ और मानवता से एक ऐसी मिसाल कायम की है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। आइए, जानते हैं खुशबू पाटनी के बारे में दिलचस्प बातें...

khushboo patani profile know about disha patani sister who rescues abandoned baby ex army officer
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @khushboo_patani

ये है खुशबू का परिवार
खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनके पिता, जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट (DSP) के पद पर कार्यरत रहे हैं, जो अब रिटायर हो चुके हैं। खुशबू की छोटी बहन दिशा पाटनी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जबकि उनका छोटा भाई सूर्यांश अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है।
बहन दिशा की तरह खुशबू ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर नहीं बनाया। उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

khushboo patani profile know about disha patani sister who rescues abandoned baby ex army officer
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @khushboo_patani

अब क्या करती हैं खुशबू ?
12 साल तक सेना में काम करने के बाद खुशबू मेजर के पद तक पहुंचीं। अब एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर होने के साथ ही खुशबू फिटनेस इन्फ्लुएंसर, सर्टिफाइड ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में काम करती हैं। वे सोशल मीडिया पर वेलनेस और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं और अपनी प्रेरणादायक कहानियों से लोगों को प्रेरित करती हैं।

टैरो कार्ड रीडिंग भी करती है
इसके अलावा खुशबू काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर भी हैं। वो ऑनलाइन काउंसलिंग करती हैं। इसके साथ ही टैरो कार्ड रीडिंग, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग और फिटनेस रुटीन प्रोग्राम सेशन भी लेती हैं। इसके अलावा, खुशबू सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं और उनकी हालिया काम ने यह साबित कर दिया कि उनका मानवीय जज्बा आज भी उतना ही मजबूत है, जितना सेना में रहते हुए था।

Isabelle Kaif: कटरीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म का टीजर जारी, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
khushboo patani profile know about disha patani sister who rescues abandoned baby ex army officer
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @khushboo_patani

क्यों हो रही है चर्चा
दरअसल, खुशबू पाटनी हाल ही में उस समय सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने बरेली में एक सुनसान खंडहर से एक आठ से नौ महीने की नवजात बच्ची को बचाया। यह घटना 20 अप्रैल 2025, रविवार की सुबह की है, जब खुशबू अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। पुलिस लाइन के पास एक जर्जर इमारत से उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

आवाज का पीछा करते हुए वे उस खंडहर तक पहुंचीं, जहां एक मासूम बच्ची घायल हालत में अकेली पड़ी थी। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसके आसपास बंदर व आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। अगर खुशबू समय पर न पहुंचतीं तो शायद कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)



Disha Patani: बहन खुशबू ने बचाई बच्ची की जान, दिशा पाटनी ने वीडियो पर दिया ये रिएक्शन; बोलीं- तुम सच में…

विज्ञापन
khushboo patani profile know about disha patani sister who rescues abandoned baby ex army officer
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम: @khushboo_patani

खुशबू ने साझा किया वीडियो
खुशबू बिना समय गंवाए दीवार फांदकर बच्ची तक पहुंचीं, उसे अपनी गोद में उठाया और घर ले गईं। उन्होंने बच्ची का ख्याल रखा। मरहम-पट्टी की और फिर चाइल्ड लाइन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बच्ची को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

खुशबू ने इस घटना का एक भावुक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बच्ची को चुप कराते हुए और उसके साथ खेलते हुए देखा गया। बाद में खुशबू ने एक और वीडियो अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की पहचान हो गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed