फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'मिशन मंगल' से लेकर 'केसरी' तक, जानें अक्षय कुमार की टॉप पांच वीकएंड कलेक्शन वाली फिल्में

Mon, 21 Apr 2025 07:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 21 Apr 2025 07:53 AM IST
सार

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar: फिल्म केसरी चैप्टर 2 की वजह से अक्षय कुमार लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई की है। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Top 5 Opening Movies Mission Mangal to Sky Force
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। पहले दिन थोड़ी सुस्त शुरुआत के बाद इस फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। पहले वीकएंड में फिल्म ने 29.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को लेकर हो रही सकारात्मक चर्चा के बीच आइए जानते हैं अक्षय कुमार की उन टॉप पांच फिल्मों के बारे में, जिन्होंने पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई की।


'गर्व' में काम करने से हिचक रहे थे सलमान खान, कहानी सुनने के बाद निर्देशक पुनीत इस्सर से कही थी ये दिलचस्प बात

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Top 5 Opening Movies Mission Mangal to Sky Force
मिशन मंगल - फोटो : एक्स
मिशन मंगल

साल 2019 में रिलीज हुई ‘मिशन मंगल’ अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा वीकएंड कलेक्शन वाली फिल्म है। इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित इस फिल्म ने पहले वीकएंड में 97.56 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आए थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
Kesari 2 Collection Day 3: रविवार को तेज हुई 'केसरी चैप्टर 2' की रफ्तार, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़

Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Top 5 Opening Movies Mission Mangal to Sky Force
2.0 - फोटो : इंस्टाग्राम
 2.0

साल 2018 में रिलीज हुई साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा की। फिल्म ने पहले वीकएंड में हिंदी में 97.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अक्षय ने इसमें खलनायक की भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Top 5 Opening Movies Mission Mangal to Sky Force
केसरी - फोटो : सोशल मीडिया
केसरी

‘केसरी’ अक्षय कुमार के करियर की यादगार फिल्मों में से एक है। सारागढ़ी युद्ध पर आधारित इस फिल्म ने पहले वीकएंड में 78.07 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। देशभक्ति और साहस से भरी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा था।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Actor Akshay Kumar Top 5 Opening Movies Mission Mangal to Sky Force
सूर्यवंशी - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar
सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ साल 2021 में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म ने कोविड के बाद सिनेमाघरों में रौनक लौटाने का काम किया था। फिल्म ने पहले वीकएंड में 77.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अक्षय ने पुलिस ऑफिसर वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed