फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kesari 2 Collection Day 3: रविवार को तेज हुई 'केसरी चैप्टर 2' की रफ्तार, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़

Sun, 20 Apr 2025 09:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Apr 2025 09:22 PM IST
सार

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3: लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar R Madhavan Ananya Panday
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की तारीफों ने फिल्म के कलेक्शन में नई जान भर दी है। आइए जानते हैं कि तीन दिन में फिल्म की कमाई कितनी रही।


Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने की बिना ड्राइवर वाली कार से सैर, यूजर्स बोले खतरे से खाली नहीं, वीडियो वायरल

Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar R Madhavan Ananya Panday
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड पर कितना रहा कलेक्शन?

'केसरी चैप्टर 2' ने रविवार, 20 अप्रैल 2025 तक फिल्म ने 11.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देर रात तक फाइनल आंकड़ों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हो रही है।‘केसरी चैप्टर 2’ ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन पहले दिन इसने केवल 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीदों से कम था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में 25.81 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा रविवार को भी फिल्म की कमाई में अच्छा सुधार देखने को मिला। इसी के साथ फिल्म ने पहले वीकएंड में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।
Mohanlal: लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी मिलने पर खुशी से झूमे मोहनलाल, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar R Madhavan Ananya Panday
केसरी चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी जंग

‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म सी शंकरन नायर की कहानी बयां करती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में जंग लड़ी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शंकरन नायर ने नरसंहार की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जो देशभक्ति और साहस की भावना को जगाती है। फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar R Madhavan Ananya Panday
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में इन सितारों ने दिखाई दमदार अदाकारी

फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। उनकी दमदार मौजूदगी और संयमित अभिनय को समीक्षकों ने खूब सराहा है। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। फिल्म में वह अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं। अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है, जो एक युवा वकील के रूप में नायर के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल होती हैं। उनकी परफॉर्मेंस को ताजगी भरा और प्रभावशाली बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Movie Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar R Madhavan Ananya Panday
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों का वीकएंड कलेक्शन

अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के वीकएंड कलेक्शन की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने 73.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी जो 2025 में उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इसके अलावा, ‘खेल खेल में’ ने 15.05 करोड़ रुपये, ‘सरफिरा’ ने 12.5 करोड़ रुपये, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 38.07 करोड़ रुपये और ‘मिशन रानीगंज’ ने 12.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed