{"_id":"649eeee34b489385db01cb19","slug":"ekta-kapoor-produce-pan-india-film-vrushabha-starring-mohanlal-with-200-crore-budget-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor: मोहनलाल की 'वृषभ' से जुड़ीं एकता कपूर, पहली पैन इंडिया फिल्म के साथ करने आ रहीं धमाल!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ekta Kapoor: मोहनलाल की 'वृषभ' से जुड़ीं एकता कपूर, पहली पैन इंडिया फिल्म के साथ करने आ रहीं धमाल!
एकता कपूर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड की सबसे सफल निर्माताओं में से एक हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए डेली सोप से शुरुआत करने के बाद एकता जल्द ही सफल फिल्मों के निर्माण में भी शामिल हो गईं। एकता को 2000 के दशक में भारतीय टेलीविजन की दिशा बदलने का श्रेय दिया जा चुका है। एकता की अब आल्ट बालाजी के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत पकड़ है। वहीं, अब एकता पैन-इंडिया फिल्म के निर्माण की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी हैं। वह मेगास्टार मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' का हिस्सा बन गई हैं। एकता इसके निर्माताओं में से एक हैं।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एकता, मोहनलाल स्टारर तेलुगू-तमिल फिल्म 'वृषभ' का हिस्सा बन गई हैं। इस तरह यह एकता की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। एकता ने शुक्रवार को मुंबई में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में फिल्म के लीड एक्टर मोहनलाल से मुलाकात की। रिपोर्ट के अनुसार, एकता आज ही सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर लेंगी और इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के मेकर्स में से एक बन जाएंगी।
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एकता के फिल्म का हिस्सा बनने से इसे हिंदी मार्केट में तगड़ा मुनाफा मिलने वाला है। एकता इस फिल्म के लिए उसी तरह अहम भूमिका में होंगी, जैसे करण जौहर, एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी वर्ष 2015 की फिल्म 'बाहुबली' के लिए थे। रिपोर्ट है कि एकता के इस फिल्म से जुड़ने पर टीम के बाकी सदस्य भी काफी उत्साहित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'वृषभ' एक बिग बजट फिल्म होगी। इस पैन इंडिया फिल्म का निर्माण 200 करोड़ रुपये के बजट में बड़े पैमाने पर किया जाना है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ एवीएस स्टूडियो और कनेक्ट मीडिया के जरिए किए जाने की जानकारी है।
'वृषभ' फिल्म का डायरेक्शन नंद किशोर करने वाले हैं। इसकी घोषणा पिछले वर्ष अगस्त महीने में हुई थी। मोहनलाल की यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी समेत मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। मोहनलाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही 'दृश्यम 3' और रजनीकांत के साथ फिल्म 'जेलर' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।