फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मां' बनते ही एकता को सताई भाई की चिंता, किसिंग का रिकॉर्ड तोड़ने वाली हीरोइन संग कराएंगी कॉमेडी

Mon, 04 Feb 2019 12:44 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 04 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor ready to launch tushar kapoor in her web series with mallika sherawat
tushar kapoor
सरोगेसी से पिता और कुछ ही दिन पहले मामा बने अभिनेता तुषार कपूर (Tushar Kapoor) को उनकी बहन एकता कपूर (Ekta Kapoor) अब डिजिटल दुनिया में लॉन्च करने जा रही हैं। तुषार को इस वेब सीरीज में सहारा मिलेगा उस अभिनेत्री का जिसने कभी बड़े परदे पर किसिंग का रिकॉर्ड बनाया था।
ekta kapoor ready to launch tushar kapoor in her web series with mallika sherawat
tushar kapoor
छोटे शहरों और कस्बों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे बालाजी टेलीफिल्म्स के ओटीटी (ओवर द टॉप) आल्ट बालाजी ने अब एक नई मल्टीस्टारर हॉरर कॉमेडी की तैयारी की है। आल्ट बालाजी ऐप अपने अडल्ट कंटेंट के लिए चर्चा में रहा है। हालांकि, हाल ही में डिजिटल कंटेंट बनाने वालों की संस्था ने स्वनियमन (सेल्फ सेंसर) के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन लगता नहीं कि इससे कुछ बदलने वाला है।
ekta kapoor ready to launch tushar kapoor in her web series with mallika sherawat
tushar kapoor
आल्ट बालाजी ने जिस नई हॉरर कॉमेडी की प्लानिंग की है, उसका नाम है, बू, सबकी **गी। यानी कि नाम ही ऐसा जिसे यहां हू ब हू लिखा नहीं जा सकता। इसके पहले आल्ट बालाजी की एक और वेब सीरीज अपहरण की टैगलाइन में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। उस पर किसी तरह का बवाल नहीं मचा तो आल्टबालाजी ने टैगलाइन का सहारा छोड़ अब सीधे सीधे नाम ही ऐसे रखने शुरू कर दिए हैं जिनकी तरफ कम पढ़े लिखे लोग या अभद्र भाषा में मनोरंजन ढूंढने वाले लोग सीधे आकर्षित हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor ready to launch tushar kapoor in her web series with mallika sherawat
tushar kapoor
तुषार कपूर की इस नई वेब सीरीज की हीरोइन हैं मल्लिका शेरावत। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म डबल धमाल के बाद से मल्लिका शेरावत किसी भी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई हैं और तब से बैक टू बैक पांच सुपर फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं। मल्लिका का करियर बड़े परदे पर खत्म हो चुका है और अब उनकी कोशिश एकता कपूर के अडल्ट ओटीटी के जरिए दर्शकों में फिर से पैठ बनाने की है।
विज्ञापन
ekta kapoor ready to launch tushar kapoor in her web series with mallika sherawat
tushar kapoor
आल्टबालाजी की ये नई वेबसीरीज आज (सोमवार) की शाम तुषार कपूर के घर पर लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में तुषार कपूर और मल्लिका शेरावत के साथ मुख्य भूमिकाओं में मशहूर हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा भी नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed