{"_id":"5d1d93178ebc3e3cdc69d7bc","slug":"ekta-kapoor-share-behind-the-story-of-prachi-desai-and-ram-kapoor-kissing-scene-in-kasam-se","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राची देसाई और राम कपूर के बीच कैसे शूट हुआ था किसिंग सीन, एकता कपूर ने पहली बार किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्राची देसाई और राम कपूर के बीच कैसे शूट हुआ था किसिंग सीन, एकता कपूर ने पहली बार किया खुलासा
Thu, 04 Jul 2019 11:18 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
kasam se
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी क्वीन एकता कपूर ने कई पॉपुलर डेली सोप बनाए हैं । अब वाे फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं । हाल ही में एकता कपूर ने साल 2006 में आए अपने सीरियल 'कसम से' के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की। इस शो के कई सीन लोगों के बीच लोकप्रिय थे । सीरियल का एक सीन एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शेयर किया है ।
ekta kapoor
एकता ने जो विडियो शेयर किया, उसमें शो की लीड जोड़ी प्राची देसाई और राम कपूर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। शो में बानी का रोल निभाने वाली प्राची उस वक्त 17 साल की थीं । वहीं राम कपूर ने मिस्टर वालिया का रोल निभाया था । उस वक्त प्राची ने राम के साथ किसिंग सीन करने से मना कर दिया था ।
ekta kapoor
- फोटो : social media
अपनी पोस्ट में एकता ने बताया कि इस सीन को शूट करने के लिए उन्हें शैडो और लाइट का उपयोग करना पड़ा। इस सीन के बारे में बहुत चर्चा हुई थी । अपनी पोस्ट के अंत में एकता ने पूछा कि कितने दर्शक 'कसम से' और बानी और मिस्टर वालिया के बीच रोमांस को देखने से चूक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor
- फोटो : social media
एकता लिखती हैं, 'इस 3 मिनट के सीक्वंस को शूट करने में हमें 3 दिन लगे थे ... बानी ने मिस्टर वालिया को किस करने से मना कर दिया था, इसलिए 17 साल की ऐक्ट्रेस को किसी भी शर्मिंदगी से बचाने के लिए हमने शैडो और लाइट्स का इस्तेमाल किया था। इससे यह बालाजी के सबसे चर्चित और टॉप रेटेड सीन्स में से एक बन गया! जिन्होंने #कसम से और मिस्टर वालिया और बानी के रोमांस को मिस किया! हालांकि राम यहां काफी अच्चे लग रहे हैं' ।
विज्ञापन
Ekta Kapoor house inside pictures
- फोटो : Instagram
बता दें कि एकता के इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये सीरियल रीमेक किया जाएगा । पिछले साल एकता ने 'कसौटी जिंदगी के’ की वापसी की ओर भी ऐसे ही इशारा किया था । इसके बाद वह शो का दूसरा सीजन लाईं। 'कसौटी जिंदगी के 2' छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है।