फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ektaa Kapoor: नकली कास्टिंग एजेंटों के खिलाफ एकता ने लिया लीगल एक्शन, बालाजी टेलीफिल्म के नाम से कर रहे थे ठगी

Sun, 21 Aug 2022 07:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Ektaa Kapoor takes legal action against fake casting calls using balaji telefilms and her name
एकता कपूर - फोटो : social media

निर्माता एकता कपूर अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक का प्रोडक्शन संभालती हैं, और अभिनय के क्षेत्र में नए टैलेंट को मौका देती हैं। आज उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जो उनके नाम या फिर उनके प्रोडक्शन हाउस के नाम से ठगी कर रहे हैं। एकता कपूर व उनके प्रोडक्शन वेंचर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और एएलटी डिजिटल एंटरटेनमेंट ने नकली कास्टिंग एजेंटों के खिलाफ एक बयान जारी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठा रही हैं जो अभिनय के बदले पैसे की मांग करते हैं। इसके साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध कास्टिंग कॉल पर रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया है।


 

Ektaa Kapoor takes legal action against fake casting calls using balaji telefilms and her name
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक सावधानी सूचना जारी की है। इसमें उनकी ओर से लिखा गया कि " हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और/या एएलटी डिजिटल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए खुद को कास्टिंग एजेंट के रूप में दावा करने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करके पैसे और अन्य लाभ कमाने के लिए झूठा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।"

Ektaa Kapoor takes legal action against fake casting calls using balaji telefilms and her name
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सूचना में कहा गया है कि "अगर कोई ऐसे लोगों के साथ डील करता है तो वह अपने जोखिम पर ऐसा करेगा और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड या फिर एएलटी डिजिटल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एकता आर कपूर को किसी भी नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ektaa Kapoor takes legal action against fake casting calls using balaji telefilms and her name
एकता कपूर

इसी के साथ ही इस बयान में ये भी कहा गया है कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एएलटी डिजिटल एंटरटेनमेंट या फिर एकता कपूर की तरफ से किसी उम्मीदवार से पैसे की मांग नहीं की गई है और न ही कभी आगे की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी कास्टिंग कॉल जोकि आपका लगता है कि संदिग्ध है तो ऐसे एजेंटों के विवरण के साथ हमारी आधिकारिक ईमेल आईडी "@balajitelefilms.com." पर तुरंत सूचित करें। बात करें वर्क फ्रंट की तो एकता कपूर ने दोबारा फिल्म में सह निर्माता के तौर पर सहयोग किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed