फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elli Avram Birthday: इस फिल्म को देख एली ने किया था बॉलीवुड आने का फैसला, अब 'गुडबाय' की कर रहीं तैयारी

Fri, 29 Jul 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Elli Avram Birthday: after watching Devdas movie actress decided to make career in bollywood
Elli Avram - फोटो : सोशल मीडिया

एली अवराम मूल रूप से स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एली वर्ष 2013 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद लाइमलाइट में आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई और टीवी शो में हिस्सा लिया। फिर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। बता दें कि एली अवराम मशहूर स्वीडिश अभिनेत्री की बेटी हैं। मगर, उन्होंने बॉलीवुड में काम करने का फैसला लिया। आखिर क्यों? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। इसका जवाब काफी दिलचस्प है। हिंदी भाषा और सिनेमा पर अच्छी पकड़ न होने के बावजूद एली ने इस इंडस्ट्री में काम करने की ठानी। इसका श्रेय एक शानदार बॉलीवुड फिल्म को जाता है। कौन-सी है वह फिल्म आइए जानते हैं...

Elli Avram Birthday: after watching Devdas movie actress decided to make career in bollywood
Elli Avram - फोटो : सोशल मीडिया

'देवदास' देखकर लिया फैसला
बता दें कि एली अवराम बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर मुंबई आईं थीं। हिंदी फिल्मों में एक्टिंग का फैसला लेने के बारे में एक बातचीत के दौरान एली ने कहा था, 'मेरी उम्र उस वक्त 14 साल थी। मेरे कमरे में टीवी लगा था और मैंने उस पर 'देवदास' फिल्म देखी। यह करीब चार घंटे लंबी फिल्म थी और इस दौरान में टीवी के सामने ही बैठी रही। मुझे यह फिल्म काफी शानदार लगी। इसी दौरान मैंने सोचा कि मुझे भी इसी तरह डांस और एक्टिंग करनी है। मुझे बॉलीवुड फिल्में करनी हैं।' इसके बाद एली ने मॉडलिंग एजेंसी के साथ साइन किया। उस एजेंसी ने ऑडिशन कराने में एली की काफी मदद की। इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार के साथ एक विज्ञापन करने का मौका मिला।

Elli Avram Birthday: after watching Devdas movie actress decided to make career in bollywood
Elli Avram - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आने वाली पहली स्विडिश एक्ट्रेस 
रिपोर्ट्स के मुताबिक एली अवराम बॉलीवुड में एक्टिंग करने वाली पहली स्वीडिश अभिनेत्री हैं। शुरुआत में उनकी तुलना अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ की गई थी। इसी के आधार पर लोगों ने उन्हें नोट करना शुरू किया था। एली को एक्टिंग के साथ-साथ स्केटिंग, डांसिंग और सिंगिंग का भी शौक है। 2013 में 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद एली ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में हिस्सा लिया। फिल्मों की बात करें वर्ष 2013 में एली को सबसे पहले सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मिकी वायरस' में मुख्य भूमिका अदा करने का मौका मिला। इसमें वह मनीष पॉल के साथ नजर आईं। इसके बाद वर्ष 2014 में एली ने करण जौहर की फिल्म 'उंगली' में काम किया। फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं थीं। वर्ष 2015 में एली को तीसरी बॉलीवुड फिल्म मिली, 'किस किसको प्यार करूं।' इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। एली 'वन नाइट स्टैंड', 'नाम शबाना' और 'पोस्टर बॉय' में भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elli Avram Birthday: after watching Devdas movie actress decided to make career in bollywood
Elli Avram - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के साथ आएंगी नजर
एली अवराम जल्द ही फिल्म 'गुडबाय' में काम करती नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अभिनीत इस फिल्म में काम करके एली बेहद खुश हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने इस खुशी का इजहार करते हुए कहा था कि फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके लिए एक चमत्कार है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह स्वीडन में अपनी सहेलियों के साथ 'शावा शावा' पर डांस किया करती थीं और अब जब उन्हें बिग बी के साथ काम करने का मौका मिला है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि 'गुडबाय' 7 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed