बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी बात सामने रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई तरह की भूमिकाओं को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। कंगना एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना ने लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक के मामले में संसद में कूदने वाले शख्स को आतंकवादी बताया है।
Kangana Ranaut: संसद में कूद हमला करने वाले सागर शर्मा को कंगना ने बताया 'आतंकवादी', शख्स को कहा- हिंदू विरोधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया। हर तरफ यह मामला गर्माया हुआ है। अब अभिनेत्री कंगना ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Janhvi Kapoor: मां की मौत के बाद आज भी इस बात को लेकर पछताती हैं जान्हवी? बोलीं- सोचती हूं मॉम को कॉल करूं
कंगना ने कहा, 'प्रत्येक राष्ट्र-विरोधी को मैंने आतंकवादी कहा है, क्योंकि अगर आप में आपराधिक गतिविधियों को करने का पागलपन और साहस है, तो आप आतंकवादी बन जाते हैं, लेकिन अगर आप फट्टू हैं आपके अंदर हानिकारक इरादा है, लेकिन हिम्मत नहीं है, तो आप सिर्फ एक राष्ट्र-विरोधी हैं, दोनों समान हैं, कोई अंतर नहीं है। आप एक एक हिंदू द्वेषी हैं।'

बता दें कि इससे पहले कंगना ने स्मृति ईरानी के नो पीरियड पे लीव का भी समर्थन किया है और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, कंगना ने कहा, महिलाएं हमेशा से काम करती आई हैं, इस दौरान परिवार, समाज या देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी में भी कभी कोई आड़े नहीं आया है।
Year Ender 2023: कोई दुश्मन से बना दोस्त तो किसी ने जेल में काटी रातें, इस साल चर्चा में रहे ये भोजपुरी सितारे
बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार 'इमरजेंसी' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।