फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency-Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दिखाई इमरजेंसी, अनुपम खेर भी हुए शामिल

Sun, 12 Jan 2025 09:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Jan 2025 09:03 AM IST
सार

Emergency-Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपनी निर्देशित फिल्म इमरजेंसी दिखाई। इस दौरान अनुपम खेर भङी शामिल हुए।
 

विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut Screens Directorial For Union Minister Nitin Gadkari Anupam Kher Joins
नितिन गडकरी ने देखी कंगना की फिल्म इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत निर्देशित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कंगना रनौत की बतौर निर्देशक पहली फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लिया।

 
Emergency Kangana Ranaut Screens Directorial For Union Minister Nitin Gadkari Anupam Kher Joins
कंगना ने नितिन गडकरी के लिए रखी फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस स्क्रीनिंग में कंगना और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। स्क्रीनिंग के बाद एक्स पर अपने विचार शेयर करते हुए नितिन गडकरी ने भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण लेकिन दुखद अध्याय पर प्रकाश डालने के लिए फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
Emergency Kangana Ranaut Screens Directorial For Union Minister Nitin Gadkari Anupam Kher Joins
इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अनुपम खेर भी मौजूद रहे - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कंगना ने बेज रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत दिखाई दीं, जबकि अनुपम खेर ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था। स्क्रीनिंग के बाद, तीनों ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म और इसके बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कंगना ने इंस्टाग्राम पर भी नितिन गडकरी और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ कंगना ने लिखा, 'इमरजेंसी विद नितिन गडकरी जी, रिलीजिंग 17 जनवरी...'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut Screens Directorial For Union Minister Nitin Gadkari Anupam Kher Joins
कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खास तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
नितिन गडकरी ने अपने एक्स पर इमरजेंसी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा, "आज नागपुर में कंगना टीम जी और श्री अनुपम खेर जी की फिल्म इमरजेंसी की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं सभी से यह फिल्म देखने का आग्रह करता हूं, जो भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर को दर्शाती है।"

यब भी पढ़ें:
Aamir Khan-Junaid: तुम्हारा बाप आमिर खान है- ऐसा क्यों बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट, जुनैद लवयापा से करेंगे डेब्यू
विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut Screens Directorial For Union Minister Nitin Gadkari Anupam Kher Joins
17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है फिल्म इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
नितिन गडकरी के एक्स पोस्ट के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। स्क्रीनिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, इमरजेंसी विद गडकरी नितिन जी। 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

यब भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed