फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: विवादों में आई कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी', कांग्रेस ने अभिनेत्री को बताया 'भाजपा का एजेंट'

Wed, 20 Jul 2022 03:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Emergency: Kangana Ranaut upcoming movie in controversies as Congress party opposed actress playing Indira Gan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बनी उनकी यह फिल्म भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। 'इमरजेंसी' में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशन की कमान भी अपने हाथ में ली है। इसी वजह से अभिनेत्री फिल्म की तैयारी में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच लागू की गई इमरजेंसी को दर्शाती है। उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। फर्स्ट लुक के साथ ही कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' विवादों में घिरती दिखाई दे रही है।

Emergency: Kangana Ranaut upcoming movie in controversies as Congress party opposed actress playing Indira Gan
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

राजनैतिक विवाद में फंसी 'इमरजेंसी'
जब से फिल्म से कंगना रणौत का फर्स्ट लुक आउट हुआ है, तभी से फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। कोई फिल्म की कंगना के लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनका पुर जोर विरोध कर रहा है। देश में 'इमरजेंसी' की स्थिति को दिखाती इस फिल्म में कंगना के लुक पर राजनैतिक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने कंगना रणौत के इंदिरा गांधी का किरदार निभाने पर विरोध जताया है। पार्टी नहीं चाहती की जो व्यक्ति उनकी विचारधारा का अक्सर विरोध करता है, वह बड़े पर्दे पर इंदिरा गांधी का रोल प्ले करें।     

Emergency: Kangana Ranaut upcoming movie in controversies as Congress party opposed actress playing Indira Gan
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इंदिरा गांधी की छवि बिगाड़ना चाहती है कंगना
एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट संगीता शर्मा ने एक बयान देकर विवाद और बढ़ा दिया है। संगीता ने कंगना रणौत को टैग करते हुए 'बीजेपी की एजेंट' कहकर बुलाया है। संगीता शर्मा ने आगे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना रणौत को यह रोल इसलिए दिया गया है ताकि वह इंदिया गांधी की छवि खराब कर सकें। इस बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी राय सबके सामने रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency: Kangana Ranaut upcoming movie in controversies as Congress party opposed actress playing Indira Gan
इंदिरा गांधी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बीजेपी का पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कंगना और फिल्म का पक्ष लेते हुए अपना बयान जारी किया है। पार्टी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा, 'इमरजेंसी हमारे देश के लोकतंत्र पर काला दाग है और उसकी हीरोइन इंदिरा गांधी थीं। इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed