कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड सेलेब्स पर अक्सर तंज कसते रहते हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर विवादित बयान और भड़काऊ टिप्पणी करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्विटर पर एसआरके का एक वीडियो शेयर कर कहा, 'हम सभी को पता है कि शाहरुख खान ने पिछले दस सालों से एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। लेकिन चंद पैसों के लिए एसआरके को ऐसे-ऐसे लोगों की शादी में नहीं नाचना चाहिए! इससे अच्छा है कि चाय की दुकान खोल ले!' हालांकि ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद केआरके ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि केआरके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से उन्हें इसे डिलीट करना पड़ गया। जानिए....
KRK Vs SRK: केआरके ने उड़ाया शाहरुख खान का मजाक, फिर कर दिया डिलीट, जानें वीडियो में ऐसा क्या था?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके द्वारा साझा किए गए वीडियो में शाहरुख खान एक शादी में डॉन के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। भले ही केआरके ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो वायरल हो गया।
इतना ही नहीं केआरके ने यह तक कह दिया कि शाहरुख खान को प्रोडक्शन के बारे में कुछ नहीं पता है। केआरके लिखते हैं, 'कई लोग सोचते हैं कि एसआरके फिल्म निर्माण के बारे में सब कुछ जानते हैं, जबकि यह सबसे बड़ा झूठ है। शाहरुख खान ने आज तक अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म दीवाना नहीं देखी है। क्योंकि उन्हें फिल्म का प्रोडक्शन पसंद नहीं था। उन्हें 100 फीसदी यकीन था कि यह फिल्म फ्लॉप होगी और निर्देशक सब कुछ गलत कर रहे हैं।'
Krk Bhai SRK Ki Halat dekho kya hogayi ab lagate local wedding me naach raha hy😂@kamaalrkhan pic.twitter.com/55lUYldQGo
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केआरके ने बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसा है। बुधवार को कमाल आर खान ने अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, शिल्पा शेट्टी और जूही चावला के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें सेलेब्स रुपये की कीमत घटने पर पूर्व केंद्र सरकार यानी कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए केआरके ने कहा, 'एक डॉलर की कीमत 80 रुपये से ज्यादा हो गई है! क्या हुआ? अब मुंह में दही जम गई क्या?'
1$= ₹80+! Kya Huwa? Ab Muh main Dahi Jam Gayee Kya? @vivekagnihotri @iam_juhi @AnupamPKher @TheShilpaShetty! pic.twitter.com/yDTGnaYMpo