फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mallika Sherawat: महिलाओं से नाराज दिखीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- पुरुषों से कोई परेशानी नहीं, उन्होंने हमेशा...

Wed, 20 Jul 2022 02:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Jul 2022 02:43 PM IST
सार

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में फिल्म 'आरके/आरकेएवाय' से कमबैक कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें भारतीय पुरुषों से खूब प्यार मिला है लेकिन महिलाओं से नहीं। 

विज्ञापन
RK/RKay Mallika Sherawat talk about bold scene says Indian men always loved her but women are not
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री हैं, जो अब सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। मल्लिका की फिल्म 'आरके/आरकेएवाय' 22 जुलाई को रिलीज हो रही हैं। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इन दिनों वह इवेंट्स में लगातार शामिल हो रही हैं, जिसमें अभिनेत्री से उनकी बोल्डनेस के बारे में सवाल किए जाते हैं। लेकिन अब मल्लिका शेरावत ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है। मल्लिका ने कहा है कि उन्हें भारतीय पुरुषों से खूब प्यार मिला लेकिन महिलाओं की तरफ से ऐसा नहीं हुआ है।  

RK/RKay Mallika Sherawat talk about bold scene says Indian men always loved her but women are not
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्लिका शेरावत ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें हमेशा ही बोल्ड सीन्स करने की वजह से जज किया जाता रहा है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा बोल्ड अवतार उनके लिए काफी शानदार रहा है। मैंने जब फिल्म 'मर्डर' की थी तब बिकिनी पहनी थी और मुझसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में बिकिनी पहनी है। लेकिन मैं अपने आउटफिट को लेकर बेपरवाह थी। मुझे बस इतना लगा था कि मेरे पास शानदार बॉडी है। 

RK/RKay Mallika Sherawat talk about bold scene says Indian men always loved her but women are not
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्लिका शेरावत ने आगे कहा कि आप लोग क्या चाहते हैं कि मैं समंदर किनारे भी साड़ी पहन लूं? नहीं, मैं बिकिनी ही पहनूंगी। मैंने इसे हमेशा सेलिब्रेट किया है। लेकिन महिलाओं के लिए यह सब हैंडल करना मुश्किल ही रहा है। पुरुषों से मुझे कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन लोगों ने मुझे हमेशा प्यार दिया है। लेकिन महिलाओं ने हमेशा मेरे बारे में खराब ही सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RK/RKay Mallika Sherawat talk about bold scene says Indian men always loved her but women are not
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि मल्लिका शेरावत ने फिल्मी दुनिया में साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ख्वाहिश' से कदम रखा था। इसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में नजर आईं। यह फिल्म हिट रहीं। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। हालांकि, मल्लिका की पहचान बोल्ड अभिनेत्री की बनी। अब अभिनेत्री की फिल्म  'आरके/आरकेएवाय' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मल्लिका के साथ रजत कपूर हैं और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed