फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interesting Facts: सलमान को ऑफर हुई थी 'देवदास', ऋतिक को मिले थे शादी के 30 हजार प्रस्ताव, पढ़िए दिलचस्प किस्से

Wed, 20 Jul 2022 01:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 20 Jul 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Know These Bollywood Movies Interesting Facts From Lagaan to Kuch Kuch Hota Hai
लगान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर हफ्ते तमाम फिल्में रिलीज की जाती हैं, उनमें से बहुत सी फ्लॉप हो जाती हैं और कई हिट भी होती हैं। इस साल बॉलीवुड ने हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्मों का दौर देखा है। ज्यादातर फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आ रही हैं। एक समय में मदर इंडिया, मुगले आजम, शोले, डीडीएलजे और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों ने कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्मों से जुड़े तमाम किस्से, कहानियां, लव स्टोरी लोगों की जुबान पर रहते हैं। लेकिन आज हम आपको मूवीज से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता हों।

Know These Bollywood Movies Interesting Facts From Lagaan to Kuch Kuch Hota Hai
लगान - फोटो : लगान

लगान
लगान को आमिर खान के करियर की जबरदस्त फिल्म माना जाता है। इस फिल्म की कहानी एक सूखाग्रस्त गांव की है, जहां के किसानों को अंग्रेजों द्वारा लगान की भरपाई करना मुश्किल हो जाता है। तब अंग्रेज गांव वालों से क्रिकेट खेलने का ऑफर देने देते हैं। शर्त ये होती है कि अगर गांव वाले जीते तो उनको लगान नहीं देना पड़ेगा। पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। लगान के सबसे आखिरी के सीन में क्रिकेट का खेल दिखाया गया है। इस सीन को शूट करते समय वहां पर करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। 

Know These Bollywood Movies Interesting Facts From Lagaan to Kuch Kuch Hota Hai
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म देवदास एक शानदार इमोश्नल ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा भी फिल्म में जैकी श्रॉफ और किरण खेर भी थे। हाल ही में इस फिल्म को 20 साल पूरे हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि देवदास में शाहरुख खान का रोल पहले सलमान खान को ऑफर हुआ था। बाद में शाहरुख इससे जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know These Bollywood Movies Interesting Facts From Lagaan to Kuch Kuch Hota Hai
कहो न प्यार है

कहो न प्यार है
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म कहो न प्यार है हिट मूवी थी। ये एक लव स्टोरी है। कहते हैं कि इस फिल्म के हिट होने के बाद ऋतिक रोशन के पास करीब 30 हजार लड़कियों से शादी के ऑफर आए थे। 

विज्ञापन
Know These Bollywood Movies Interesting Facts From Lagaan to Kuch Kuch Hota Hai
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही 26 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये लोगों के दिलों पर राज करती है। इस फिल्म में राज और सिमरन की लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन शाहरुख से पहले इस फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार सैफ अली खान को ऑफर हुआ था। बाद में शाहरुख इससे जुड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed