कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' आज 17 जनवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही क्रिटिक्स ने भी कंगना के अभिनय की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं कंगना रनौत को संजय लीला भंसाली ने अपनी साल 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' के लिए ऑफर दिया था। मगर, कंगना ने ऑफर ठुकरा दिया। हाल ही में उन्होंने इसकी वजह बताई है।
Kangana Ranaut: 'हीरोइन पूरी फिल्म में बस तैयार हो रही थी', कंगना ने बताई दीपिका की 'पद्मावत' ठुकराने की वजह
Kangana Ranaut: साल 2018 में आई दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' कंगना रनौत को ऑफर हुई थी। मगर, उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। हाल ही में अभिनेत्री ने इसकी वजह बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर जताई चिंता
कंगना रनौत ने हाल ही में एक बातचीत में बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं की भूमिकाओं और बॉलीवुड में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की आलोचना की। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को लेकर भी कहा कि इसमें उन्हें महिला प्रतिनिधित्व की कमी लगी। मालूम हो कि यह किरदार फिर दीपिका पादुकोण ने अदा किया। बॉलीवुड में महिलाओं के सीमित और अक्सर रूढ़िवादी किरदारों पर उन्होंने निराशा जताई। कंगना ने अजीत भारती से बातचीत में यह कहा।
हीरोइन फिल्म में बस तैयार हो रही है
कंगना ने कहा, 'मुझे 'पद्मावत' भी ऑफर हुई थी। मैंने संजय लीला भंसाली से स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कभी स्क्रिप्ट शेयर नहीं करते हैं। फिर मैंने उनसे हीरोइन की भूमिका के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है, हीरोइन की भूमिका बस इतनी है कि हीरो उसे तैयार होते समय आईने में देखता है। और जब मैंने फिल्म देखी, तो मैंने देखा कि पूरी फिल्म में वह बस तैयार हो रही है..., भंसाली सही थे। हीरोइन बस तैयार हो रही है'।
ये खबर भी पढ़ें:
Saif Stabbing Case: क्या है उन 56 मिनटों का राज, जिस पर बीते 36 घंटों से चल रहीं हैं कई कहानियां
बोलीं- महिलाओं को मिलने वाली भूमिकाएं अपमानजनक
कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाओं की बहुत कमी है। इस पर बात करते हुए वे बोलीं, 'नामी निर्देशक महिलाओं को अच्छी भूमिकाओं में नहीं दिखाते हैं और इन दिनों हीरोइनों को जिस तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं, वे अपमानजनक हैं'। बात करें आज रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' की तो इसका निर्देशन भी खुद कंगना ने ही किया है। इसमें वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में दिखी हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Murlikant Petkar: अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने जाहिर की खुशी, जताया साजिद नाडियाडवाला का आभार
कई बार टली रिलीज डेट
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट कई बार टली उसके बाद फिल्म आज शुक्रवार को रिलीज हो पाई है। इसे बीते वर्ष सितंबर में रिलीज होना था। लेकिन, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ सकी। फिल्म में महिमा चौधरी, श्रेयस तलपदे और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। इसके अलावा दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी फिल्म में नजर आए हैं।

कमेंट
कमेंट X