फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'इमरजेंसी', जानें छठे दिन की कमाई

Wed, 22 Jan 2025 10:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Jan 2025 10:11 PM IST
सार

Emergency Movie Box Office Collection Day 6: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।
 

विज्ञापन
Emergency Movie Box Office Collection Day 6 Kangana Ranaut Anupam Kher Film Total Earnings
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से चली आ रही थी। फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी विवाद भी हुआ, जिसकी वजह से इसकी रिलीज  लंबे समय तक अटकी रही। हालांकि, पर्दे पर आने के बाद भी दर्शकों का प्यार इस फिल्म को नहीं मिल सका है। 


Emergency: 'मौसम' में रोमांस के साथ तो 'इमरजेंसी' में बायोग्राफी के जरिए, फिल्मों में दिखा देश का काला इतिहास

Emergency Movie Box Office Collection Day 6 Kangana Ranaut Anupam Kher Film Total Earnings
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतने है फिल्म का बजट

इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने खुद ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर और श्रेयस तलपदे जैसे कलाकार भी हैं। इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं, पहले हफ्ते में यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं वसूल सकी है।
 

Emergency Movie Box Office Collection Day 6 Kangana Ranaut Anupam Kher Film Total Earnings
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच दिन में महज इतना कारोबार

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने दो  करोड़ 50 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 60 लाख, तीसरे दिन चार करोड़ 25 लाख, चौथे दिन एक करोड़ पांच लाख और पांचवें दिन एक करोड़ का कारोबार किया। 
Emergency Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फूली 'इमरजेंसी' की सांस, पांचवे ही दिन बुरा हाल, जानें आज की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Movie Box Office Collection Day 6 Kangana Ranaut Anupam Kher Film Total Earnings
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
छठे दिन हुई लाखों में कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को इस फिल्म ने 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 13.11 करोड़ रुपये हो गई है। कंगना जैसी सुपरस्टार के लिए फिल्म की यह कमाई निराशाजनक है। छह दिन की कमाई के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने की तलवार लटकने लगी है।

विज्ञापन
Emergency Movie Box Office Collection Day 6 Kangana Ranaut Anupam Kher Film Total Earnings
फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रनौत की पिछली पांच फिल्मों की कमाई
फिल्म          कमाई
इमरजेंसी   13.11 करोड़*
तेजस       4.14 करोड़
धाकड़       2.58 करोड़
थलाइवी     1.46 करोड़ 
पंगा           28.92 करोड़

*सिमेनाघरों में हो रही प्रदर्शित
संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed