{"_id":"5bf01bdebdec2269af649fb7","slug":"emraan-hashmi-cheat-india-guru-randhawa-special-song-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिल्म 'चीट इंडिया' की हीरोइन की लंबाई देख इमरान बोले, स्टूल लाऊं क्या!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: फिल्म 'चीट इंडिया' की हीरोइन की लंबाई देख इमरान बोले, स्टूल लाऊं क्या!
Sat, 17 Nov 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
emraan hasmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल किसर नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर बिजी हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये इमरान हाशमी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आइए बात करते हैं इस फिल्म की लोकेशन शूट पर...
2 of 5
Emraan Hashmi
बता दें कि शूटिंग सेट पर पहले पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को देखा जाता है जहां मौजूद उनके फैन्स ने फोटो खिंचवाए। थोड़ी ही देर में फिल्म के लीड एक्टर इमरान हाशमी काली पैंट और सफेद कमीज में काफी हैंडसम लुक में शूटिंग सेट पर पहुंचे। पहले उन्होंने गुरू से हाथ मिलाया फिर उसके बाद दोनों ने कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाए। ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस भी वहां पहुंची। जहां इमरान ने एक्ट्रेस की हाइट लंबी होने पर खुद के लिए स्टूल लाने की बात कही। इसके बाद सब हंसने लगे।
3 of 5
Emraan Hashmi
बता दें ये फिल्म घोषणा के बाद से ही विवादों में रही है। दरअसल दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Emraan Hashmi
हाल ही में फिल्म 'चीट इंडिया' का टीजर आया है, जिसमें इमरान का लुक एक सरकारी कर्मचारी की तरह दिखाया गया है। फिल्म की कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं में अवैध रूप से लोगों के प्रवेश की है। टीजर को देखने के बाद अंदाज लगाया जा सकता है की इस फिल्म की कहानी बहुत सोच समझ कर बनाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
emraan hashmi
- फोटो : instagram
वहीं, टीजर देखने के बाद दर्शकों के अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता हो रही है।दरअसल फिल्म को फिल्म 'गुलाब गैंग' बनाने वाले डायरेक्टर सौमिक सेन ने निर्देशित किया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे है। इससे पहले भी सौमिक की फिल्म गुलाब गैंग लोगों को बहुत पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।