{"_id":"5cb9943bbdec22143356eb69","slug":"emraan-hashmi-jannat-actress-sonal-chauhan-facts-you-definitely-did-not-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इमरान हाशमी के साथ फिल्म कर रातों रात हिट हुई थी ये एक्ट्रेस, रॉयल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान हाशमी के साथ फिल्म कर रातों रात हिट हुई थी ये एक्ट्रेस, रॉयल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक
Fri, 19 Apr 2019 03:14 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 19 Apr 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
sonal chauhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' की हीरोइन सोनल चौहान को तो आप जानते ही होंगे। जी हां वही बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस सोनल चौहान। सोनल बेशक इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है। सोनल उत्तर प्रदेश के राजपूत रॉयल फैमिली से हैं।
sonal chauhan
सोनल पहली भारतीय थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब से सम्मानित किया गया था। सोनल को पहली बार हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में देखा गया था। 2008 में सोनल को 'जन्नत' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
Sonal chauhan
भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और सोनल चौहान के अफेयर की खबरों ने पिछले साल खूब चर्चा बटोरी थी। सोनल और अभिमन्यु साथ-साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए जा रहे थे। सोनल चौहान का अफेयर नील नितिन मुकेश, सिद्धार्थ माल्या के साथ भी कहा जाता है। साथ ही सोनल का नाम सलमान खान के भाई अरबाज खान से भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonal chauhan
कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ सोनल चौहान ने कई मैगजीन के लिए भी अपने हॉट फोटोशूट करवाए, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती की तारीफ भी हुई। सोनल चौहान के एक फैन ने उन्हें उनके 28वें जन्मदिन पर 8000 लाल गुलाब भेजे थे। फैन ने अपना गुलाब भेजते हुए अपना नाम तक नहीं लिखा था।
विज्ञापन
sonal chauhan
सोनल चौहान को इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' लक से मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर कुनाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था और एक हफ्ते के अंदर ही अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था। सोनल चौहान ने 'रेनबो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। सोनल ने साऊथ की फिल्मो में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। सोनल आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आईं थी।