मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं बड़ी खबरें, जिन पर दिनभर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान और एक्टर दारा सिंह ने करीब 500 मुकाबलों में बिना हारे दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया था और भारत का नाम रौशन किया था। दारा सिंह ने कुल 115 फिल्मों में एक्टिंग की। नई पीढ़ी के लिए वो दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'रामायण' में हनुमान के किरदार से फेमस थे। आज भी लोग उन्हें हनुमान के रूप में याद करते हैं।
पढ़ें: दारा सिंह ने 200 किलो वजन के रेसलर को फेंक दिया था रिंग से बाहर, फिर ऐसे बन गए 'रुस्तम-ए-हिंद'
बिमल रॉय का जन्मदिन आज
अपने आप में फिल्म संस्था कहे जाने वाले डायरेक्टर बिमल रॉय की फिल्में आज भी सर्वश्रेष्ठ कलात्मक फिल्मों में शुमार की जाती हैं। बिमल रॉय की शानदार फिल्मों में 'दो बीघा जमीन', 'परिणीता', 'बिराज बहू', 'मधुमति', 'सुजाता', 'देवदास' और 'बंदिनी' है। 1958 में उनकी फिल्म 'मधुमति' को 9 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। उनके नाम यह रिकॉर्ड 37 साल तक कायम रहा।
पढ़ें: जमींदारी से बेदअखल होने पर दर-दर भटके थे बिमल रॉय, फिर बनाई ऐतिहासिक फिल्म 'दो बीघा जमीन'
हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस अमावस्या के बाद वर्षा ऋतु आती है। आषाढ़ अमावस्या पर दान और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। इस आषाढ़ की अमावस्या दो दिनों तक रहेगी। 12 जुलाई को पितृकार्य अमावस्या और 13 जुलाई को आषाढ़ी अमावस्या है।
पढ़ें: Amavasya 2018: बहुत खास रहेगी इस बार की आषाढ़ अमावस्या, 13 जुलाई को सूर्यग्रहण
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सेंटर पर रद्द कर दी है। सीबीएसई ने यहां फिर से परीक्षा कराने का फैसला किया है। दरअसल, सेकेंड पेपर यहां के एक सेंटर पर देरी से वितरित हुआ था। जिसके बाद 600 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर के वितरण में देरी का जोरदार विरोध किया था।
पढ़ें: UGC NET 2018 की परीक्षा हुई रद्द, इस हफ्ते आ सकती है नई तारीख