फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस प्रियंका की आत्महत्या से लेकर डीयू तक, मनोरंजन और शिक्षा जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Wed, 18 Jul 2018 02:05 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
entertainment and education top news 18 july 2018
हिना खान का ग्लैमरस अंदाज 

बिग बॉस के बाद अब एक्ट्रेस हिना खान का पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च किया गया है। गाने को आवाज सोनू ठुकराल ने दी है। 'अक्षरा' के किरदार में अब तक हिना खान एक आदर्श बहू के किरदार में नजर आती रही हैं। बिग बॉस के घर में पहुंचने के बाद से ही हिना खान अपनी इस इमेज से बाहर आना चाहती थीं शायद यही वजह है कि इस एल्बम में वो ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं।

पढ़ें: हिना खान का पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च, स्वामी ओम की उड़ाई खिल्ली, शूटिंग में खूब हुई 'भसूड़ी'
entertainment and education top news 18 july 2018
sanju'[
एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
तमिल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। प्रियंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं।

पढ़ें- एक्ट्रेस प्रियंका ने की आत्महत्या, वजह चौंका देने वाली
entertainment and education top news 18 july 2018

राजेश खन्ना की पुण्यतिथि आज
बॉलवुुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था। एक टैलेंट हंट के जरिए एक्टर बने राजेश खन्ना के सितारे फिल्म 'आराधना' से चमकने शुरू हुए । इसके बाद राजेश खन्ना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1969 से 1976 के बीच राजेश खन्ना ने जितनी भी फिल्में कीं ज्यादातर हिट साबित हुईं। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने करीब 125 फिल्मों में काम किया।


पढ़ें: लाखों फैंस से घिरे रहने वाले राजेश खन्ना हो गए थे इतने अकेले, रात के 2 बजे फफक कर रोने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and education top news 18 july 2018
प्रियंका चोपड़ा और सुखविंदर सिंह का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीब 2 साल बाद वो बॉलीवुड मेें वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 'भारत' में वो सलमान खान संग नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।बता दें कि हॉलीवुड में काम करने की वजह से प्रियंका पिछले कुछ समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ठुकरा चुकी हैं। प्रियंका के अलावा सिंगर सुखविंदर सिंह का भी आज जन्मदिन है। 'छैंया छैंया' से छा जाने वाले सुखविंदर सिंह को 'रमता जोगी', 'ताल से ताल मिला', 'रुत आ गई रे', 'ये जो जिंदगी है' और 'जय हो' से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली।

पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाए बिना ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ऐसे रखती हैं खुद को फिट
8 साल की उम्र से गाने लगे थे सुरों के सरताज सुखविंदर सिंह, 'जय हो' से छा गए दुनिया पर  
विज्ञापन
entertainment and education top news 18 july 2018
डीयू की छठी कटऑफ लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों की छठी कटऑफ लिस्ट आ गई हैै। छठी कटऑफ के आधार पर अब 18 से 20 जुलाई को दाखिले होंगे। बता दें कि पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद कई सीटें खाली रह जाने के चलते डीयू ने छठी कटऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया। 
 

पढ़ें: डीयू : छठी कट ऑफ जारी, सामान्य श्रेणी में सीमित मौके, औसतन 0.25 से 2 फीसदी की गिरावट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed