प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रियंका सिंह
Google ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया सिंह और चंद्रयान 2 मिशन पर आम्रपाली दूबे का मैसेज, पढ़ें 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूल भुलैया 2 की एक्ट्रेस की तलाश जारी
कुछ वक्त पहले ही भूल भुलैया 2 के पोस्टर सामने आए थे। पोस्टर में कार्तिक आर्यन लीड किरदार के तौर पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म के लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को अप्रोच किया गया है। वहीं अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक किसी का भी नाम फाइल नहीं हुआ है।
रोहित सराफ चढ़ रहे हैं सफलता की सीढ़ी
2016 में फिल्म डियर जिंदगी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रोहित सराफ धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ते नजर आ रहे हैं। डियर जिंदगी में रोहित ने आलिया भट्ट के छोटे भाई का किरदार निभाया था। वहीं रोहित जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगे, जिसमें वो जायरा वसीम के भाई का किरदार निभाएंगे। बता दें कि डियर जिंदगी के अलावा रोहित रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही रोहित ने बॉलीवुड में आने से पहले KFC और डिज्नी के लिए मॉडलिंग की है।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के कोरियोग्राफर ने छोड़ा शो
डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 शुरु से ही सुर्खियों में हैं। कभी सेट से किसी कंटेस्टेंट के घायल होने की खबर सामने आती है तो कभी किसी कंटेस्टेंट के शो पर ही आरोप के। ऐसे में अब एक बार फिर से शो सुर्खियों में हैं और वजह है एक कोरियोग्राफर। दरअसल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के कोरियोग्राफर ऐश्वर्या राधाकृष्णन ने नच बलिए शो को अलविदा कह दिया है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि निजी कारणों की वजह से मैंने नच बलिए छोड़ने का फैसला किया है। इस शो का हिस्सा बनने पर मुझे काफी खुशी है। इस प्लेटफॉर्म ने मुझे अलग-अलग आर्टिस्ट्स के साथ काम करने का मौका दिया है। मैं शो के ऑर्गेनाइजर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे शो का हिस्सा बनाया। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या को ए कोरियोग्राफर के तौर पर ओमकार शिंदे रिप्लेस करेंगे।
आम्रपाली दूबे का मैसेज
शनिवार को पूरे देश की नजरें चंद्रयान 2 पर टिकी थीं। लेकिन अंतिम वक्त पर देश की उम्मीद को झटका लगा जब चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूरी पर लैंडर विक्रम से वैज्ञानिकों का संपर्क टूट गया। इसकी जानकारी इसरो के चेयरमैन के शिवन ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लैंडर विक्रम से मिले आंकड़ों का परीक्षण करने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक उम्मीद अभी भी कायम है। ऐसे में पूरे देश के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसरो के इस मिशन पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया। इस बीच भोजपुरी स्टार आम्रपाली दूबे ने भी एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में आम्रपाली दूबे ने लिखा- 'इसरो...हिम्मत के साथ चलें...आपके ही पुरुषार्थ से हम फिर से खुशी मना लेंगे। मैं अभी भी बहुत खुश हूं। ये बहुत ही कॉम्पलेक्स मिशन था।'
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on