फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी से लेकर आयुष्मान खुराना तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Wed, 12 Sep 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 12th september 2018
Sapna Choudhary
धमाल मचा रहा सपना चौधरी का नया वीडियो

'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद से सपना चौधरी की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सपना चौधरी का हर एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। सपना का एक और नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुपरस्टार' वीडियो आया है। इस वीडियों में सपना चौधरी एक नए अंदाज में दिखाई देंगे। इस गाने की शुरुआत बहुत ही दिलचस्प है।

पढ़ें: सपना चौधरी को इस 'सुपरस्टार' से हुआ प्यार, पब्लिक दे रही है पूरा साथ
entertainment top news 12th september 2018
prachi desai
प्राची देसाई का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2006 में प्राची ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। प्राची को शुरू से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था। प्राची को बॉलीवुड में आए 10 साल हो चुके हैं और इस सफर में उनके साथ कई विवाद भी जुड़े। 

पढ़ें: शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस से की गई थी ऐसी मांग, गुस्से में खुद को कर लिया था वैनिटी वैन में बंद
entertainment top news 12th september 2018
Esha Deol
'कसौटी' में आएंगी ईशा
'कसौटी जिंदगी की 2' जल्द ही शुरू होने वाला है। अब तक शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। एकता कपूर ने शो का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है। 'कसौटी' के पहले पार्ट में श्वेता तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इस बार एरिका फर्नाडिंस हैं। खबर है कि इस शो में ईशा देओल भी कैमियो करती नजर आ सकती हैं।

पढ़ें: कसौटी जिंदगी की सीजन 2 में नजर आ सकती हैं ईशा देओल, इवेंट में खुद किया खुलासा  
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 12th september 2018
बधाई हो
रिलीज के साथ ट्रेडिंग में 'बधाई हो'
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 24 घंटे से भी कम समय में इसे करीब 70 लाख लोगों ने देख लिया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में है। इसके अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता, शीबा चड्ढा और सुरेखा सीकरी भी हैं। इस फिल्म को अमित रविन्द्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोड्यूस विनीत जैन ने किया है। 

पढ़ें: ज्यादा उम्र में मां के दोबारा प्रेग्नेंट होने पर आयुष्मान को सब कह रहे 'बधाई हो', ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
entertainment top news 12th september 2018
नमस्ते इंग्लैंड
'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना रिलीज
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'तेरे लिए' रिलीज हो गया है। वैसे तो इस गाने की झलक आप पहले फिल्म के ट्रेलर में भी देख चुके होंगे लेकिन गाने को पूरा सुनेंगे तो आपको सुकून महसूस होगा। इस खूबसूरत गाने को पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम और आकांक्षा भंडारी ने गाया है। गाने के बोल को जावेद अख्तर ने लिखा है और मनन शाह ने इसे कम्पोज किया है। 

पढ़ें: 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए अर्जुन-परिणीति
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed