फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मंटो' से लेकर हिना खान तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर आज रहेगी नजर

Sat, 15 Sep 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 15th september 2018
manto
निशाने पर नंदिता और नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'मंटो'  रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक किताब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किताब को नंदिता दास ने लिखा है। दरअसल, किताब के कवर पेज पर मंटो की जगह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फोटो है। इस बात को लेकर नंदिता दास और नवाज निशाने पर हैं।

पढ़ें: 'मंटो' को लेकर विवादों में आए नवाजुद्दीन और नंदिती दास, वजह है यह तस्वीर  

entertainment top news 15th september 2018
Mahesh Bhatt
आलिया की बहन ने की थी सुसाइड की कोशिश
फिल्म मेकर महेश भट्ट अब 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी' के साथ एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश भट्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी बेटी यानी आलिया की बहन ने सुसाइड की कोशिश की थी।

पढें: आलिया की बहन ने कई बार की थी सुसाइड की कोशिश, ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश भट्ट ने किया खुलासा
entertainment top news 15th september 2018
kasauti zindagi ki 2
टीवी की ये बहू बनेंगी 'कमोलिका'
पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' एक बार फिर से टीवी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए लौट रहा है। सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभाने वाले एक्टर्स के लुक का खुलासा तो पहले ही हो गया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर कमोलिका के लुक का भी खुलासा कर दिया है।

पढ़ें: टीवी की दुनिया की सबसे स्टाइलिश विलेन बनेंगी इस बार की कमोलिका, एकता कपूर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 15th september 2018
ramya krishnan
'शिवगामी देवी' का जन्मदिन आज
फिल्म 'बाहुबली' ने कई किरदारों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी एक्टर्स ने अपने रोल को इस कदर जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग इन एक्टर्स को फिल्मी किरदार के नाम से जानने लगे। ऐसी ही शख्सियत हैं शिवगामी यानी राम्या कृष्णन। राम्या करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन 'बाहुबली' उनकी पहली फिल्म थी जिसने 1000 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रच दिया।

पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं 'बाहुबली' की 'राजमाता', श्रीदेवी के रिजेक्ट करने पर मिला था रोल 
विज्ञापन
entertainment top news 15th september 2018
अमेरिकन रैपर ने की थी सुसाइड की कोशिश
आखिर में बात करते हैं हॉलीवुड की। अपने रैप गाने से लाखों दिलों को जीतने वाले अमेरिकन रैपर लील वेन ने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लील वेन इन दिनों अपकमिंग एलबम 'द कार्टर वी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एलबम की रिलीज के दौरान उन्होंने बताया कि 12 की उम्र में उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी।

पढ़ें: 12 की उम्र में इस रैपर ने की थी सुसाइड की कोशिश, मां ने रैप गाने से किया था मना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed