फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' से लेकर इरफान खान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sat, 21 Jul 2018 08:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 21 july 2018
'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से जाह्नवी कपूर काफी खुश हैं। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। अभी तक के रिपोर्ट्स पर गौर करें तो फिल्म ने पहले दिन 7 से 8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

पढ़ें: पहले दिन ही जाह्वनी की 'धड़क' ने श्रीदेवी की दिलाई याद, छप्परफाड़ कमाई कर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
entertainment top news 21 july 2018
फिर से बनेगी संजय दत्त की बायोपिक
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज हुए तीन हफ्ते बीत चुके है, मगर लोगों के बीच इसे लेकर क्रेज बरकरार है हालांकि एक वर्ग ऐसा भी है जिसने 'संजू' को पीआर कैंपेन बताया और फिल्म को संजय दत्त की छवि सुधारने की कोशिश बताई गई है इसलिए अब एक और संजय दत्त की बायोपिक बनने जा रही है। फिल्म के निर्देशक के मुताबिक, इसमें संजय दत्त की उन सच्चाईयों पर से परदा उठाया जाएगा जो 'संजू' में नहीं दिखाया गया है। 

पढ़ें: 'संजू' के बाद जल्द आएगी संजय दत्त की एक और बायोपिक, मगर इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट
entertainment top news 21 july 2018

प्रिया प्रकाश से राहुल गांधी की तुलना
लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वो छाए रहे। इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं क्योंकि राहुल ने पीएम मोदी से गले मिलने के बाद अपनी सीट पर बैठते ही आंख मारी। राहुल ने आंख क्या मारी सोशल मीडिया यूजर्स को प्रिया प्रकाश की याद आ गई। कुछ महीने पहले प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था।

पढ़ें: 'राहुल गांधी ने प्रिया प्रकाश से भी अच्छी आंख मारी, अब पप्पू मत कहना', सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 21 july 2018

'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज
ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार की फिल्म 'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। हाल ही में रिलीज हुए दो गाने 'मोहब्बत' और 'हल्का-हल्का' के बाद 'फन्ने खां' के इस गाने का नाम ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ है। गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया और कंपोज किया है। 

पढ़ें: ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ से अनिल कपूर ने बयां किया पिता का दर्द, 'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज

विज्ञापन
entertainment top news 21 july 2018
फिल्म के प्रमोशन से जुड़ेंगे इरफान खान
इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करा रहे हैं। इरफान के चाहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। इलाज के बीच ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'कारवां' का प्रमोशन करेंगे। इसकी जानकारी फिल्म की प्रोड्यूसर प्रीति राठी गुप्ता ने दी है।
 

पढ़ें: गंभीर बीमारी के इलाज के बीच इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी, 'कारवां' के प्रमोशन में होंगे शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed