इरफान खान की आने वाली फिल्म से लेकर सलमान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ था। उनके निधन पर बॉलीवुड समेत हर क्षेत्र की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। अब सलमान खान ने वाजपेयी के निधन के 4 दिन बाद ट्वीट कर दुख जताया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के लिए सलमान को एक ट्वीट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी की न केवल सिनेमाजगत में अच्छी पारी रही बल्कि वह एक कुशल राजनेता भी हैं। आमतौर पर किसी भी एक्टर की फिल्म सिनेमाहॉल में 20 दिन तक लगी रहती है। चिरंजीवी ऐसे पहले एक्टर हैं जिनकी फिल्म 100 दिनों से भी ज्यादा वक्त तक हैदराबाद के सिनेमाहॉल में रह चुकी है।
पढ़ें: 100 दिनों से ज्यादा सिनेमाहॉल में इस एक्टर का रहा है कब्जा, पहली 10 करोड़ी फिल्म देने का है रिकॉर्ड
'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज
एक्टर कुणाल रॉय कपूर की फिल्म 'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड पर यह फिल्म आधारित है। कुणाल रॉय कपूर के अलावा इस फिल्म में करिश्मा शर्मा, जिशान कादरी, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा और जाकिर हुसैन भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। विशाल मिश्रा निर्देशित ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
पढ़ें: प्यार की राह मुश्किल करने आ गया एंटी रोमियो स्क्वॉड, रिलीज हुआ 'होटल मिलन' का ट्रेलर
'अमेरिकन ब्यूटी' और 'सेवन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले ऑस्कर विनिंग एक्टर केविन स्पेसी इन दिनों बुरे दौर के गुजर रहे हैं। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद जब केविन स्पेसी की पहली फिल्म रिलीज हुए तो अमेरिका के ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए।
पढ़ें: यौन शोषण का खुलासा होते ही दर्शकों ने इस हीरो को नकारा, फिल्म का कुल कलेक्शन 9 हजार भी नहीं