फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार से लेकर 'मुल्क' तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Sat, 04 Aug 2018 08:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 4th august 2018
किशोर कुमार
किशोर कुमार का जन्मदिन आज

अपनी आवाज और कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ था। आज भी उनके गाए हुए गीत लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, उनकी प्रसिद्धि का आलम ये था कि 70-80 के दशक में किशोर कुमार सबसे महंगे गायक हुआ करते थे।

पढ़ें: किशोर कुमार ने इंदिरा गांधी से भी ले लिया था पंगा, आकाशवाणी पर इस वजह से गाने हो गए थे बैन
बर्थडे पर सुनिए किशोर कुमार के ये 8 बेहतरीन गाने, जिंदगी के सिखाते हैं मायने
entertainment top news 4th august 2018
मुल्क

'मुल्क' की स्पेशल स्क्रीनिंग
ऋषि कपूर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'मुल्क' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस दौरान 'मुल्क' की पूरी टीम सहित कई बड़े स्टार पहुंचे और हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। 

पढ़ें: 'मुल्क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, हर किसी ने की फिल्म की जमकर तारीफ

entertainment top news 4th august 2018
संजू

'संजू' का जलवा अब भी कायम
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने करीब 341 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आकंडा 350 करोड़ तक पहुंच जाएगा। मुनाफे के लिहाज से देखें तो यह फिल्म भारत में कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। 

पढ़ें: रिलीज के 6 हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का तहलका, बनी बॉलीवुड की दूसरी बड़ी कमाऊ फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 4th august 2018
श्रद्धा आर्या
एक्ट्रेस का Kiki चैलेंज
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने मुंबई पुलिस की चेतावनी के बावजूद सड़क पर kiki चैलेंज लिया है। मुंबई पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है हालांकि श्रद्धा ने ये चैलेंज लेने के बाद लोगों को वॉर्निंग भी दी है। 

पढ़ें: पुलिस की चेतावनी के बावजूद इस एक्ट्रेस ने लिया Kiki चैलेंज, सड़क पर डांस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
entertainment top news 4th august 2018
शमा सिकंदर
37 साल की हुईं शमा सिकंदर
एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज 37 साल की हो गई हैं। मूलत: राजस्थान की शमा जब 10 साल की थीं तो उनका परिवार मुंबई आ गया था। यहां उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया। 

पढ़ें: 5 साल में इतनी बदल गईं ये एक्ट्रेस, कभी मानसिक बीमारी से परेशान होकर की थी सुसाइड की कोशिश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed