सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मलयालम अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को मिली जमानत, फोन पर दे रहे थे बदनाम करने की धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ernakulam Sessions Court has granted bail To Three Accused of blackmailing malayalam actress shamna kasim
शामना कासिम - फोटो : सोशल मीडिया

कोच्चि में मलयालम अभिनेत्री शामना कासिम को कथित रूप से धमकाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि संदेह के आधार पर शनिवार सुबह तीनों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की गई। वहीं अब तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Trending Videos
Ernakulam Sessions Court has granted bail To Three Accused of blackmailing malayalam actress shamna kasim
शामना कासिम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अब इस मामले में एर्नाकुलम सेशंस कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। एएनआई के मुताबिक एर्नाकुलम सेशंस कोर्ट ने मलयालम अभिनेत्री शामना कासिम को कथित रूप से ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों - सरथ, अबूबकर और हारिस को जमानत दे दी है। उन्हें सप्ताह में दो दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ernakulam Sessions Court has granted bail To Three Accused of blackmailing malayalam actress shamna kasim
शामना कासिम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शामना को धमकी भरे फोन आ रहे थे। और कुछ लोग उससे जबरन वसूली करने के लिए डराने वाली बातें कर रहे थे। वसूली करने वाले ये लोग लगातार शामना से पैसे की मांग कर रहे थे और न देने की हालत में कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शामना ने पूरे मामले में संयम से काम लिया और पहले तो अपने घर वालों को भरोसे में लिया। 

Ernakulam Sessions Court has granted bail To Three Accused of blackmailing malayalam actress shamna kasim
शामना कासिम - फोटो : सोशल मीडिया

पिता ने भी अपनी बेटी से सवाल जवाब करने की बजाय पूरे मामले में उसका साथ दिया और खुद पुलिस में मामला दर्ज कराया। अभिनेत्री शामना कासिम ने इस बारे में एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, 'कोई और उनके जाल में न फंसे इसलिए मैंने तुरंत इस घटना के बारे में अपने पिताजी को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वह पहले से ही एक वसूली गैंग वाले लोग लगते थे।' 

विज्ञापन
Ernakulam Sessions Court has granted bail To Three Accused of blackmailing malayalam actress shamna kasim
शामना कासिम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शामना कासिम साउथ की चर्चित अभिनेत्री हैं और अब तक 'अवुनु', 'कोड़ीवीरान' जैसी 40 से ज्यादा मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: सरोज खान को याद कर करीना कपूर ने लिखा- 'मास्टर जी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed