बॉलीवुड की मास्टरजी और गुरू जी कही जाने वाली सरोज खान का यूं अचानक चले जाना बॉलीवुड को सदमा दे गया। हाल ही में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब तक कोई भूल नहीं पाया था। ऐसे में सरोज खान का जाना बॉलीवुड को एक और गहरा शोक दे गया। अब सभी सेलेब्स सरोज खान से जुड़ी हुई यादें साझा कर रहे हैं। वहीं करीना कपूर खान ने भी सरोज खान से जुड़ी यादें साझा की हैं।
सरोज खान को याद कर करीना कपूर ने लिखा- 'मास्टर जी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट साझा करती रहती हैं साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। करीना ने भी सोशल मीडिया पर सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही करीना ने सरोज खान से जुड़ा एक किस्सा भी याद किया है।
करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर और एक वीडियो साझा किया है। ये तस्वीर और वीडियो उनकी फिल्म 'जब वी मेट' के सेट का है। इस पोस्ट के साथ करीना ने लिखा है, 'मास्टर जी हमेशा मुझसे कहती थीं, पैर नहीं चला सकती तो फेस ही चला। उन्होंने मुझे यही सिखाया कि डांस, मुस्कान और आंखों से मुसकुराने को कैसे एन्जॉय करते हैं।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
आगे करीना लिखती हैं, 'उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। जो उन्हें प्यार करता था उनके लिए डांस और एक्सप्रेशन फिर कभी पहले जैसे नहीं होंगे। आपसे प्यार है मास्टर जी, हम फिर डांस करेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सरोज खान का निधन 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। सरोज को 20 जून को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गुरुवार देर रात 1.52 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनको मलाड के कब्रिस्तान में सुबह सात बजे दफनाया गया।
पढ़ें: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मलाड के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

कमेंट
कमेंट X