फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मलाड के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 03 Jul 2020 08:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jul 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Choreographer Saroj Khan Death Due To Cardiac Arrest Last Rites Performed In Malad Cemetery
सरोज खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार देर रात 1.52 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

Bollywood Choreographer Saroj Khan Death Due To Cardiac Arrest Last Rites Performed In Malad Cemetery
सरोज खान - फोटो : ट्विटर

सरोज खान को 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। सरोज खान के निधन से सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस ने शोक व्यक्त किया।

Bollywood Choreographer Saroj Khan Death Due To Cardiac Arrest Last Rites Performed In Malad Cemetery
अमिताभ बच्चन, सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान का यूं अचानक ही दुनिया को अलविदा कह देना सभी को शोक में डुबो गया। बॉलीवुड के भी तमाम सितारों ने सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरोज खान को माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, रेमो डिसूजा, करीना कपूर खान जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। सरोज खान का माधुरी के करियर में सबसे बड़ा योगदान रहा। माधुरी को डांसिंग स्टार बनाने में सरोज खान का ही हाथ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Choreographer Saroj Khan Death Due To Cardiac Arrest Last Rites Performed In Malad Cemetery
श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान ने करीब सैकड़ों गाने कोरियोग्राफ किए थे। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। सरोज ने महज तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Bollywood Choreographer Saroj Khan Death Due To Cardiac Arrest Last Rites Performed In Malad Cemetery
सरोज खान के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं हालांकि उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली। फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' के गानों ने धूम मचा दी और सरोज खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े कोरियाग्राफर्स में होने लगी। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री के साथ काम किया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

पढ़ें: सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट है बेहद इमोशनल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दी थी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed