सब्सक्राइब करें

सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट है बेहद इमोशनल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दी थी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan Last Instagram Emotional Post For Sushant Singh Rajput Makes You Cry
सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान - फोटो : Social Media

साल 2020 बॉलीवुड के लिए वाकई काल के समान है। हाल ही में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि महज कुछ ही दिनों बाद बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। सरोज खान ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सरोज खान ने अपने निधन से महज 18 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी।

Trending Videos
Saroj Khan Last Instagram Emotional Post For Sushant Singh Rajput Makes You Cry
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। साल 2020 में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सरोज खान का नाम भी इन कलाकारों में जुड़ गया है। सरोज खान के निधन के बाद सबका ध्यान उनकी अंतिम पोस्ट ने अपनी ओर खींचा। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan Last Instagram Emotional Post For Sushant Singh Rajput Makes You Cry
सरोज खान - फोटो : Social Media

सरोज खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक कर देने वाला मैसेज भी लिखा था। सरोज ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, 'मैंने आपके साथ सुशांत सिंह राजपूत कभी काम नहीं किया था लेकिन हम कई बार मिल चुके हैं। आपके जीवन में क्या गलत हुआ? मैं हैरान हूं कि आपने अपने जीवन में इतना कठोर कदम उठाया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I had never worked with you @sushantsinghrajput but we have meet many times. What went wrong in your LIFE?I'm shocked that you took such a drastic step in your LIFE. You could have spoken to an Elder which could have helped YOU and would have kept us Happy looking at YOU. God bless your soul and I don't know what your Father and Sister's are going through. Condolences and Strength to them to go through this Time. I Loved you in all your Movies and will always Love you. R.I.P🙏🙏

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on

Saroj Khan Last Instagram Emotional Post For Sushant Singh Rajput Makes You Cry
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे सरोज खान लिखती हैं, 'आप इस बारे में अपने किसी बड़े से बात कर सकते थे, जो आपकी मदद कर सकता था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और मुझे नहीं पता कि आपके पिता और बहन क्या कर रहे हैं। भगवान इस मुश्किल की घड़ी से निपटने के लिए उन्हें संवेदना और शक्ति दे। मैंने आपको सभी फिल्मों में पसंद किया है और हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।'

विज्ञापन
Saroj Khan Last Instagram Emotional Post For Sushant Singh Rajput Makes You Cry
सरोज खान के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। सरोज खान का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। सरोज ने एक..दो..तीन..चार.., धक-धक करने लगा, हवा-हवाई, मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं, तम्मा तम्मा, जरा सा झूम लूं मैं, ये इश्क हाय जैसे गाने कोरियोग्राफ किए थे।

पढ़ें: साउथ की फिल्मों में सुपरहिट रही हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, एक्टिंग के दम पर खूब बटोरी सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed