फिल्म इंडस्ट्री के लिए काल बने साल 2020 में बॉलीवुड ने अपना एक और चमकता सितारा खो दिया है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है। सरोज खान बॉलीवुड के ऐसे कोरियोग्राफरों में से एक थीं जिन्होंने ज्यादातर अभिनेता और अभिनेत्री के साथ काम किया और उन्हें डांस सिखाया था। इस बीच अभिनेत्री सनी लियोनी ने सरोज खान से जुड़ी कई खास बातों को याद किया है।
सनी लियोनी को भी सिखाए थे सरोज खान ने डांस के गुर, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने लिखा भावुक पोस्ट
सरोज खान के इंतकाल से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। सनी लियोनी ने भी सरोज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धजांलि दी है और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया है। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री ने सरोज खान को श्रद्धजांलि देते हुए उन दिनों को याद किया जब सनी ने उनसे भारतीय लोक नृत्य सीखा था।
सनी लियोनी ने सरोज खान और अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी है। सनी लियोनी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक खूबसूरत धैर्यवान गुरु के साथ मेरी एक काफी छोटी सी मुलाकात जो मुझे भारतीय लोक नृत्य की कुछ मूल बातों को सिखाने का प्रयास कर रही थीं।'
सनी लियोनी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हालांकि हमारी वह मुलाकात काफी कम समय के लिए थी लेकिन उनसे बार-बार कुछ सीखने की चाह में मैं इन वीडियोज को हमेशा देखती हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार, करीबी दोस्त और मौजूद उन सभी लोगों के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी से इस खूबसूरत इंसान को खोया है, आरआईपी मैम!।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
सरोज खान के लिए लिखा सनी लियोनी का यह खास पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री और कोरियोग्राफर के फैंस इस पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सरोज खान का निधन गुरुवार देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। इससे पहले वह अस्पताल में भर्ती थीं। सरोज खान ने कई शानदार फिल्मों गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
पढ़ें: इतने साल की उम्र में सरोज खान ने किया था पहली बार डांस, बॉलीवुड में इस तरह बनाई थी अपनी पहचान
