{"_id":"5dbabd248ebc3e93aa19437c","slug":"esha-deol-birthday-special-these-are-nine-flop-actress-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशा देओल सहित इन 9 अभिनेत्रियों का भी फिल्मी सफर रहा छोटा, ये एक्ट्रेस जी रही गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एशा देओल सहित इन 9 अभिनेत्रियों का भी फिल्मी सफर रहा छोटा, ये एक्ट्रेस जी रही गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 31 Oct 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
Esha Deol
- फोटो : file photo
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एशा देओल फिल्मी दुनिया में वह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं जो उनके भाइयों और माता-पिता ने किया। ईशा भी उन्हीं अन्य हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका करियर बॉलीवुड में काफी छोटा रहा है। एशा देओल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर आज हम आपको उन 9 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनका बॉलीवुड में काफी छोटा करियर रहा है।
Trending Videos
2 of 10
Esha Deol
- फोटो : file photo
हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा ने साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से फिल्मी दुनिया में दस्तक दी थी। इसके बाद उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम' में भी काम किया। एशा 2015 में फिल्म 'किल देम यंग' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं आखिरी बार वो फिल्म 'केकवॉक' में नजर आईं थीं। उन्होंने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
namrata shirodkar
- फोटो : social media
अब बात करते हैं शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर की। बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 6 साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है।
4 of 10
Asin Thottumkal
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करेंगे साल 2008 में एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आसिन की। आसिन तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2015 में 'ऑल इज वेल' उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 10
Twinkle Khanna
- फोटो : file photo
अब भी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। उन्होंने साल 1995 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 6 साल के अंदर ही उनका करियर खत्म हो गया। उन्हें आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया था। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X