इन दिनों देओल परिवार लगातार सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि सकारात्मक खबरों की वजह से परिवार की चर्चा हो रही है। एक तरफ घर के बड़े बेटे सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता की वजह से छाए हुए हैं। तो इसी फिल्म से ईशा और देओल परिवार के बीट नजदीकियां भी बढ़ गई है। पिता धर्मेंद्र के दमदार अभिनय के बाद अब ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी को भी फिल्मों में अभिनय करते देखना चाहती हैं।
Esha Deol: मां हेमा को फिर से फिल्मों में देखना चाहती हैं ईशा देओल, इंडस्ट्री के निर्देशकों से की यह गुजारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने सालों तक फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज किया है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। अब उनकी बेटी ईशा देओल ने खुलासा किया है कि हेमा मालिनी फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट और भूमिकाओं पर विचार कर रही हैं।
B-Town: खूब उड़ी इन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाह, किसी ने किया खारिज तो किसी ने जताया गुस्सा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया, 'मां खुद वापसी करना चाहती हैं और कुछ अच्छी स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। वह कुछ अच्छी भूमिकाएं और कहानियां देख रही हैं। वह एक ऐसी इंसान हैं, जो कहती हैं कि अगर उनके रास्ते में कुछ बहुत अच्छा आएगा तभी वह बाहर निकलेंगी और कैमरे के सामने वापस जाएंगी। अगर किसी के पास मेरी माँ के लिए कुछ अच्छा है तो उन्हें मां को कॉल करना चाहिए।'
B-Town: खूब उड़ी इन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाह, किसी ने किया खारिज तो किसी ने जताया गुस्सा
ईशा ने आगे कहा कि उनके पिता धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू करने से पहले सभी का इनपुट मांगा था। उन्होंने कहा कि जब भी वह कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो अपने परिवार के सदस्यों को अपने लुक टेस्ट और ड्रेस की तस्वीरें दिखाकर सदस्यों से राय मांगते हैं।
Ramya Krishnan: श्रीदेवी की एक ना से बदली बाहुबली की राजमाता शिवगामी की जिंदगी, ऐसे बन गईं सुपरस्टार
बता दें कि ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। अभिनेत्री को आखिरी बार वेब सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था, जिसमें सुनील शेट्टी भी थे।