ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने दैनिक सोशल मीडिया पोस्टों के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। फिल्म 'रूस्तम' की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। ईशा ने बताया है कि वह स्पैनिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं ईशा गुप्ता, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा- 'आई लव यू सो मच'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टा पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ईशा ने लिखा- te amo mucho mi amor। इसका हिंदी अनुवाद मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम ही मेरा प्यार हो। तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on
ईशा की इस तस्वीर को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दो रहे हैं। ईशा गुप्ता की इमेज एक फिटनेस फ्रिक गर्ल की भी है। इसके पीछे कारण यह है कि वह अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।
Can’t wait to drink by myself tonight 🍷
A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on
A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on
ईशा गुप्ता ने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था। यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था।
Me when my boyfriend tells me he loves indian traditions #longdistancerelationshipsucks
A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on