सब्सक्राइब करें

रफ्तार के शौकीन जॉन अब्राहम बने मोटो जीपी के ब्रांड एम्बेसडर, अब ओटीटी पर आएगा खेल का असली मजा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 06 Aug 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Eurosport India Appoints John Abraham as MotoGP Brand Ambassador
जॉन अब्राहम बने मोटो जीपी के ब्रांड अम्बेसडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रफ्तार के शौकीन खेलप्रेमियों के पसंदीदा खेले मोटो ग्रांड प्री टूर्नामेंट को भारत में अब एक नया सहारा मिल गया है। यूरोस्पोर्ट इंडिया और डिस्कवरी प्लस ने मोटरस्पोर्ट्स प्रोग्रामिंग में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी मोटरस्पोर्ट प्रॉपर्टी मोटो जीपी के लिए मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को अपना इंडिया एम्बेसडर बनाया है। जॉन खुद भी मोटो जीपी एक फैन रहे हैं और अब वह यूरोस्पोर्ट के कैम्पेन के जरिए भारत में बड़ी संख्या में दर्शकों तक मोटो जीपी का प्रचार करते हुए दिखाई देंगे।

Eurosport India Appoints John Abraham as MotoGP Brand Ambassador
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में अपनी फिटनेस और तेज रफ्तार बाइक्स के शौकीन के रूप में पहचान बना चुके अभिनेता जॉन अब्राहम कहते हैं, “किसी भी फैन के लिए इंडिया एम्बेसडर बनना गर्व का क्षण है। यह वाकई में मेरे लिए बहुत खास पल है। मुझे खुशी है कि इस भागीदारी से मैं न केवल सभी मोटरस्पोर्ट्स फैन्स के लिए मोटो जीपी के लिए अपने प्यार का प्रदर्शन कर सकूंगा बल्कि कई अन्य लोगों को इस हाई टेक्निकल और स्किल ओरिएंटेड खेल की बारीकियों को समझने में मदद कर सकूंगा।”

Eurosport India Appoints John Abraham as MotoGP Brand Ambassador
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मोटरस्पोर्ट्स से अपने जुड़ाव के बारे में पूछे जाने पर जॉन ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से मोटरस्पोर्ट्स के फैन रहे हूं और वह यूरोस्पोर्ट इंडिया को धन्यवाद देते हैं उन्होंने मुझे मोटो जीपी के मित्र के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। वह कहते हैं, “यह एक ऐसा खेल है जिसे मैं पूरी ईमानदारी से फॉलो करता हूं। मुझे यकीन है कि यूरोस्पोर्ट इंडिया के साथ मेरा यह जुड़ाव मोटो जीपी गेम को लाखों भारतीय मोटरस्पोर्ट फैन्स के दिलों के करीब लाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Eurosport India Appoints John Abraham as MotoGP Brand Ambassador
जॉन अब्राहम, मेघा टाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस नई साझेदारी के एलान के मौके पर डिस्कवरी इंक, दक्षिण एशिया की प्रबंध निदेशक मेघा टाटा कहती हैं, “जॉन अब्राहम को मोटो जीपी के लिए इंडिया एम्बेसडर के रूप में जोड़ना एक बड़ा कदम है। भारत में मुख्यधारा का खेल बनने के लिए मोटरस्पोर्ट को एक लंबी यात्रा तय करनी है। हमें मोटो जीपी के लिए जॉन अब्राहम से बेहतर फैन नहीं मिल सकता था। वह अब अपने पसंदीदा राइडर के लिए जुनूनी मोटरस्पोर्ट्स फैन्स के साथ चीयर करते दिखेंगे। हम इस साझेदारी को शुरू करने को लेकर रोमांचित हैं और जॉन के जुड़ने से हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम इस खेल को और अधिक ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।"

विज्ञापन
Eurosport India Appoints John Abraham as MotoGP Brand Ambassador
जॉन अब्राहम, मेघा टाटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में मोटरसाइकिलों के लगातार बढ़ते जा रहे कारोबार के बीच मोटो जीपी को यहां अपने नए कद्रदानों की तलाश है। पिछले कुछ वर्षों में सुपरबाइक और 500 सीसी से अधिक के टू-व्हीलर के लिए भारत एक मजबूत मार्केट के तौर पर विकसित हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस कैम्पेन में रेडियो, ओओएच और डिजिटल सहित सभी प्लेटफार्मों पर एक व्यापक प्रमोशन स्कीम शुरू होने वाली है। इस दौरान जॉन के साथ इंटरेस्टिंग वीडियो कंटेंट के माध्यम से डिजिटल और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बातचीत बढ़ाने और इसे लेकर माहौल बनाने की कोशिश करने की जानकारी भी इस मौके पर दी गई। इस दौरान खेल के शौकीनों को जॉन अब्राहम के साइन किए हुए विशेष मोटरस्पोर्ट्स मर्चेंडाइज जीतने का मौका भी मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed