पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब राज कुंद्रा और रेयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। गुरुवार को दोनों की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। राज कुंद्रा को पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।
{"_id":"610c2a798ebc3eb9e138d3ba","slug":"top-news-hearing-on-raj-kundra-s-bail-plea-on-august-10-and-rihanna-became-the-world-s-richest-female-musician","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई और दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बनीं रिहाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई और दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बनीं रिहाना
Thu, 05 Aug 2021 11:44 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्ट्रा लग्जरी कार रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) के चलते इन दिनों सिलेब्रिटीज को कोर्ट की फटकार सुनने को मिल रही है। दरअसल, बीते दिनों साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता विजय को मद्रास हाई कोर्ट ने फटकार लगाई थी। वही, अब कोर्ट ने सुपरस्टार धनुष को भी फटकार लगाई है। साल 2015 में कोर्ट में दाखिल अभिनेता की याचिका को निरस्त करने के निर्देश देने से इनकार कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने 2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मुद्दे को सुलझाए जाने के बाद भी कर का भुगतान करने में विफल रहने के लिए धनुष की निंदा की।
विजय के बाद अब धनुष को हाई कोर्ट की फटकार, अभिनेता ने रॉल्स रॉयस खरीदने के लिए मांगी थी टैक्स में छूट
विजय के बाद अब धनुष को हाई कोर्ट की फटकार, अभिनेता ने रॉल्स रॉयस खरीदने के लिए मांगी थी टैक्स में छूट
करिश्मा प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, नारकोटिक्स ड्रग्स और साइट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) कोर्ट ने गुरुवार यानी पांच अगस्त को करिश्मा प्रकाश की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 25 अगस्त तक अंतरिम सुरक्षा बी प्रदान की है। जिससे वह बॉम्बे हाईकोर्ट जा सकें।
ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे सहदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के सहदेव दिरदो ने ने इस गाने को इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं यह गाना सभी की जुबान पर चढ़ गया है। अब सहदेव दिरदो की लोकप्रियता को देखते हुए टीवी के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो साझा किया है। खबर है कि सहदेव दिरदो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इंडियन आइडल 12: शो में नजर आएगा 'बचपन का प्यार' वाला बच्चा, पवनदीप राजन संग करेगा परफॉर्म
इंडियन आइडल 12: शो में नजर आएगा 'बचपन का प्यार' वाला बच्चा, पवनदीप राजन संग करेगा परफॉर्म
विज्ञापन
रिहाना
- फोटो : Insatagram- @badgalriri
भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वे किसी आंदोलन राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक राय नहीं बल्कि अपनी कमाई की वजह से चर्चा में आई हैं। दरअसल, पॉप स्टार रिहाना दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बन गई हैं। 'फोर्ब्स' लिस्ट के अनुसार, 33 साल की उम्र में रिहाना के पास 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है यानी 1,26,27,61,70,000 रुपये। रिहाना ओप्रा विन्फ्रे के बाद दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला एंटरटेनर भी बन गई हैं।
Rihanna Net Worth: दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बनीं रिहाना, ये हैं मोटी कमाई के साधन
Rihanna Net Worth: दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन बनीं रिहाना, ये हैं मोटी कमाई के साधन