फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन सदाबहार अभिनेत्रियों का बदल गया रंग-रूप, नई तस्वीरों में पहचानना हो रहा मुश्किल

Sun, 19 Jul 2020 09:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 19 Jul 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Evergreen Bollywood Actresses Then And Now Look Will Leave You in a Shock
सदाबहार अभिनेत्रियां - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी खूबसूरती के चर्चे हुए। एक समय में चर्चा में रहने वालीं ये अभिनेत्रियां अब लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। इनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। ऐसे में बात करेंगे उन सदाबहार अभिनेत्रियों की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं और अब उनका रंग रूप काफी बदल चुका है। 

Evergreen Bollywood Actresses Then And Now Look Will Leave You in a Shock
राखी - फोटो : Twitter

राखी गुलजार

एक वक्त पर राखी की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में होती थी। बाद की फिल्मों में उन्हें मांं के रोल में भी पसंद किया जाने लगा। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कभी- कभी में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म त्रिशूल और कसमें वादे में भी देखा गया है। वहीं, राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण-अर्जुन में उन्हें शाहरुख-सलमान की मां के रोल में देखा गया था जो आज भी बहुत लोकप्रिय है। राखी ने गीतकार गुलजार से शादी की।

Evergreen Bollywood Actresses Then And Now Look Will Leave You in a Shock
सलमा आगा - फोटो : Twitter

सलमा आगा
बॉलीवुड की सुपर- डुपर हिट फिल्म 'निकाह' से बतौर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर मशहूर हुईं पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सलमा आगा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं। निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। सलमा की पहली ही फिल्म 'निकाह' पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Evergreen Bollywood Actresses Then And Now Look Will Leave You in a Shock
आशा पारेख

आशा पारेख
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। आशा अपने जमाने की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं।

विज्ञापन
Evergreen Bollywood Actresses Then And Now Look Will Leave You in a Shock
वैजयंती माला - फोटो : Twitter

वैजयंती माला
वैजयंती माला अपने दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। उन्होंने फिल्म साधना, नया दौर, संगम और गंगा जमुना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज वैजयंती माला की तुलना उनके पुराने लुक से की जाए तो बढ़ती उम्रे के चलते अब उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed