रातभर अलीबाग में शाहरुख खान की बर्थ डे पार्टी मनी। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जलसे में शामिल हुए। जब सब मुंबई लौटने की तैयारी कर रहे थे तो ये एक्स लवर्स कार के पीछे गुफ्तगू करते नजर आए।
शाहरुख की पार्टी में कुछ ऐसा करते सिद्धार्थ-आलिया कैमरे में कैद, सबूत हैं ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलचस्प बात ये है कि आलिया और सिद्धार्थ कुछ दिनों पहले एक दूसरे को डेट करते थे। फिर इनके ब्रेक अप की खबर आई। इसके बाद अपनी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ ने कह दिया कि वह सिंगल हैं और फिलहाल किसी के साथ कोई रिलेशनशिप में नहीं हैं।
पढ़ें: शाहरुख की बर्थडे पार्टी में आधी रात को ये क्या कर गईं कटरीना, अब लोग बना रहे बातें
इससे साफ हो गया कि सिद्धार्थ और आलिया का ब्रेक अप हो चुका है। लेकिन अलीबाग में शाहरुख के बंगले पर जब इन दोनों को अकेले में बातें करते देखा गया तो इनके रिलेशनशिप के बारे में नई बात सामने आई।
पहले एकता कपूर की दिवाली पार्टी और अब शाहरुख खान का बर्थ डे बैश, आलिया और सिद्घार्थ लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद भी इनके बीच बातचीत जारी रहे। भले ही ये प्यार या डेटिंग के चक्कर में न पड़ें लेकिन बेस्ट बडी तो बने रहना चाहते हैं। तभी तो रात की थकान दूर करने के लिए आलिया ने अपने बैग से स्प्रे निकालकर सिद्धार्थ को दिया।
शाहरुख खान की पार्टी के मौके पर दीपिका पादुकोण, फरहान अख्तर, करण जौहर, कटरीना कैफ, फराह खान भी अलीबाग में मौजूद थे।