फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: इन सितारों ने बताए 2020 में खुशहाली के तीन मंत्र, अमल करेंगे तो होगा Happy New Year

Tue, 31 Dec 2019 05:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 31 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Deepika Padukone Salman Khan Ajay Devgn resolution of 2020
Salman, Deepika and Ajay - फोटो : file photo

हर नया साल तमाम उम्मीदें और तमाम इरादे लेकर आता है। नया साल बीती बातों के सबक याद कर नया सफर भी तय करने को होता है। सिनेमा के तीन बड़े सितारे नए साल पर अमर उजाला के पाठकों को बता रहे हैं ऐसे सबक जो जीवन में नई राह दिखाते हैं।


 

Exclusive Deepika Padukone Salman Khan Ajay Devgn resolution of 2020
deepika padukone - फोटो : social media

मेहनत के अलावा दूसरा कोई शॉर्टकट नहीं
दीपिका पादुकोण
“जब तक मैंने बैडमिंटन खेला, मेरी दिनचर्या थी, सुबह 5 बजे सोकर उठना, व्यायाम करना, बैंडमिंटन खेलना, स्कूल जाना, लौटकर आकर फिर बैडमिंटन खेलना, पढ़ना और सो जाना। सिनेमा में आने के बाद बस बैडमिंटन की जगह फिल्में हो गई हैं। अब भी मैं हर दिन कम से कम 16 घंटे काम जरूर करती हूं। ये काम फिल्मों की शूटिंग हो, इन्हें लेकर लोगों से मिलना हो या फिर इनकी तैयारी करना हो, मेहनत उतनी ही होती है। मैं नए साल पर यही कहना चाहती हूं कि कामयाबी पाने के लिए मेहनत के अलावा दूसरा कोई शॉर्टकट नहीं है। कामयाब लोगों की तरफ देखते हुए बस ये न देखें कि वह कहां हैं, ये भी देखें कि ये लोग वहां तक कितनी मेहनत करके पहुंचे हैं। उस मेहनत को अपनाना जरूरी है।”
 

Exclusive Deepika Padukone Salman Khan Ajay Devgn resolution of 2020
salman khan - फोटो : social media
परिवार साथ है तो आप सबसे ताकतवर हैं
सलमान खान
“सबको साथ लेकर चलना। सबकी बातें सुनना और सबके लिए जो बन पड़े वो करना। परिवार की ताकत इसी तरह बनती है। अगर आज के समय में आपका परिवार साथ है तो आप सबसे ताकतवर हैं। सिनेमा में मुझे तीन दशक हो चुके हैं और मैं ये मानता हूं कि हर दिन हमारे जीवन में एक नया मौका लेकर आता है। ये मौका होता है खुद को पहले से बेहतर करने का। लोग हमारे लिए क्या कुछ कर सकते हैं, इससे पहले ये सोचना जरूरी है कि लोगों के लिए हम क्या कुछ कर सकते हैं। अपने भीतर कुछ न कुछ ऐसा हुनर विकसित करना भी जरूरी है जो आपको दूसरों से अलग बनाए। कामयाबी की सीढ़ी की पहली पायदान यही है कि आप खुद को दूसरों से भिन्न कैसे बना सकते हैं?”

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive Deepika Padukone Salman Khan Ajay Devgn resolution of 2020
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

रिश्तों का संतुलन ही जिंदगी का असली राग
अजय देवगन
“लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरी और काजोल की सफल विवाहित जिंदगी का राज क्या है और क्या मैं लोगों को इस बारे में कोई सलाह दे सकता हूं। मेरा यही कहना है कि मैं किसी को कोई सलाह नहीं दे सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि सबकी स्थितियां अलग हैं, सबका जीवन अलग है और सबका नजरिया अलग है। लेकिन, इसके बावजूद मेरा ये मानना है कि सबको रिश्तों का संतुलन खुद ही बनाना चाहिए। यही जीवन के रस का असली राग है। काम और घर की जिम्मेदारियों का संतुलन कोई आपको सिखा नहीं सकता। हमारी कोशिश यही होनी चाहिए कि हमारा काम दूसरों के चेहरों पर मुस्कान ला सके।”

विद्या बालन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मनहूस समझते थे लोग, आमिर खान की वजह से दुखा था दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed