{"_id":"62b89a2d866b987ec30a7942","slug":"exclusive-pathaan-shahrukh-khan-look-fans-give-negative-reaction-on-film-motion-poster-in-pole","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan: फिल्म 'पठान' में शाहरुख का लुक देख निराश हुए फैंस, यहां पढ़िए अमर उजाला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: फिल्म 'पठान' में शाहरुख का लुक देख निराश हुए फैंस, यहां पढ़िए अमर उजाला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 27 Jun 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस के साथ पहली बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बातचीत की। साथ ही अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर भी जारी किया, जिसमें शाहरुख खान अपने हाथ में एक गन लिए खड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर से साफ है कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अमर उजाला की तरफ से भी मोशन पोस्टर पर फैंस की राय जानने के लिए एक सवाल किया गया।
2 of 4
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'पठान' का मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद 'अमर उजाला' ने एक पोल का आयोजन किया, जिसमें लोगों से मोशन पोस्टर के बारे में सवाल पूछा गया था। सवाल था- फिल्म पठान के मोशन पोस्टर में शाहरुख खान का लुक आपको कैसा लगा? इसके जवाब में अच्छा, निराशाजनक और ठीक तीन ऑप्शन दिए गए थे, जिस पर फैंस ने बेहद ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया है।
3 of 4
shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोल के मुताबिक, फिल्म का पोस्टर सिर्फ 39.91 प्रतिशत लोगों को अच्छा लगा है। वहीं, निराशाजनक लोगों का प्रतिशत 46.64 है। इसके अलावा, 15.45 प्रतिशत लोगों को मोशन पोस्टर ठीक लगा है। इस पोल से साफ है कि फैंस को 'पठान' में शाहरुख खान का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान चार साल पहले फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अभिनेता की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई और अब किंग खान एक साथ तीन फिल्में लेकर आ रहे हैं। 'पठान' के अलावा, शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' और 'जवान' में दिखाई देंगे। पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा, शाहरुख इस साल रिलीज हो रही 'ब्रह्मास्त्र' और' रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' में कैमियो करते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।