यौन उत्पीड़न मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों केरल हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के बावजूद अभिनेता को आए दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश होना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेता और निर्माता विजय बाबू, अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को एक एक्ट्रेस ने अभिनेता के खिलाफ यौन शोषण का संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
Sexual assault case: यौन शोषण केस में गिरफ्तार हुए विजय बाबू , फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों के सामने पेश हुए विजय
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, साउथ के मशहूर निर्माता और अभिनेता विजय बाबू आज यानी 27 जून को सुबह एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में पेश हुए। पुलिस स्टेशन में मौजूद जांच अधिकारियों ने उनके खिलाफ दर्ज हुए यौन उत्पीड़न के मामले में उनसे सवाल-जवाब किए। वहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें विजय बाबू पुलिस अधिकारियों के सवालों का जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अब विजय बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before probe officials for the sexual assault case registered against him. He has appeared in the Ernakulam Town South Police station.
Earlier Kerala High Court granted anticipatory bail to him in the case. pic.twitter.com/ahKOqPKtg4
अग्रिम जमानत मिलने के बाद देश लौटे विजय
अभिनेता के खिलाफ दर्ज हुए केस में लगातार कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। इससे पहले विजय कोच्चि पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था क्योंकि पुलिस को आशंका हो गई थी कि वह देश छोड़कर भाग गए थे। सके बाद उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर वह भारत नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा सकता है। लेकिन हाईकोर्ट की ओर से गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन प्रदान किए जाने के बाद वह मई के अंतिम सप्ताह में कोच्चि लौट आए थे। केरल उच्च न्यायालय ने इसके बाद मामले में उन्हें अग्रिम जमानत दी थी।
ये था पूरा मामला
साउथ अभिनेता विजय बाबू पर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव के माध्यम से उसकी पहचान उजागर करने का आरोप लगा था। इस मामले में अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर भी एक और मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में काम कर चुकी महिला ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद विजय बाबू ने फेसबुक लाइव पर आकर खुद को निर्दोष बताया था।