बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने पति रितेश से अलग होने के बाद राखी अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ जगह-जगह घूमती नजर आ रही हैं। इस नए बॉयफ्रेंड की एंट्री होने के बाद से राखी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। यह दोनों आजकल साये की तरह एक-दूसरे के साथ रह रहते हैं। हाल ही में राखी और आदिल हुसैन दुर्रानी एक इवेंट में पहुंचे, जहां राखी का एक अनोखा अंदाज सबको देखने को मिला। इस इवेंट से उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में राखी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल है, जिसे देख सभी हैरान रह गया। नेटिजन्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने राखी को जमकर ट्रोल किया।
Rakhi Sawant: कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में लहंगा पहनना राखी सावंत को पड़ा भारी, नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन बन पहुंची हैं राखी
हाल ही में राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल हुसैन दुर्रानी पुणे में कैंसर अवेयरनेस इवेंट में पहुंची। लेकिन आप सभी लोग सोच रहे होंगे कि राखी इवेंट में पहुंचकर क्यों ट्रोल हुई? बता दें कि राखी इस इवेंट में दुल्हन की तरह सज-धज के पहुंची थीं। वायरल होती वीडियो में राखी अपने बॉयफ्रेंड के साथ गहरे लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पहन बन ठन कर वहां गई थी। इतना ही नहीं उनके बॉयफ्रेंड भी दुल्हे की तरह भारी शेरवानी पहने नजर आए। दोनों के इस अंदाज की वजह से वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उनका यह लुक देख लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
राखी ने रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात
राखी सावंत वीडियो में गाड़ी से उतरते हुए पैपराजी को अपने रिश्ते को लेकर भी एक बड़ा बयान दे दिया। दरअसल, राखी सावंत जैसे ही इवेंट में एंट्री करने के लिए अपनी कार से निकलीं तो उनका लुक देखकर पैपराजी भी कुबूल है बोलकर कपल को छेड़ते नजर आए। वहीं राखी ने अपनी ड्रेस के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी ड्रेस एक बिल्डिंग जितनी भारी है। राखी सावंत का कैंसर इवेंट का यह लुक लोगों को बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है। वह सोचने पर मजूबर हो गए हैं कि आखिर कैंसर इवेंट में राखी लहंगा और हैवी ज्वेलरी क्यों पहनकर गईं।
View this post on Instagram
जमकर ट्रोल हो रही हैं राखी
राखी का वहां सज धजकर पहुंचना नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, "लग रहा है आप यहां शादी अटेंड करने आई हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा,"कैंसर अवेयरनेस है या फिर मैरिज सेरेमनी।" तो वहीं एक अन्य ने लिखा, " इस ड्रेस का इवेंट से क्या कनेक्शन है?"