फिर खतरे में हैं कककक किरन की जान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर खतरे में हैं कककक किरन की जान!
साल 1993 में रिलीज हुई डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म डर की कहानी एक ऐसे साइको लवर की कहानी थी जो अपनी मोहब्बत का इज़हार करने के लिए ख़तरनाक तरीके ढूंढता है। फिल्म में इस साइको लवर राहुल का किरदार शाहरुख खान ने निभाया था और उनके निशाने पर थी चुलबुली किरन यानी जूही चावला। पूरी फिल्म में राहुल तरह-तरह के जतन करके किरन के करीब आने की कोशिश करते रहता है।
फिर खतरे में हैं कककक किरन की जान!
शाहरुख खान की डर को रिलीज हुए काफी लंबा अरसा बीत चुका है। तब से लेकर अब तक लड़कियों को छेड़ने, उनका पीछा करने और उन्हें परेशान करने के तौर तरीकों में काफी बदलाव आया है। मोबाइल, मैसेंजर, सोशल नेटवर्किंग साइट्स के दुरुपयोग ने भी लड़कियों के लिए तमाम तरह की नई मुश्किलें खड़ी की हैं। और ये नया साइको लवर तकनीक का उस्ताद है।
फिर खतरे में हैं कककक किरन की जान!
कौन है ये नया साइको लवर?
फिल्म डर में शाहरुख खान के किरदार से मिलता-जुलता ये नया भी राहुल ही है, पर अब ये साइको लवर टेक्नो सैवी है। ये फेसबुक पर लड़कियों के पेज विजिट करता है। उनकी उत्तेजक फोटो पर कर्सर घुमाता है और फिर उनके फोटोग्राफ्स के साथ छेड़छाड़ भी करता है। ये साइको लवर लड़कियों की सोशल लाइफ फॉलो करता है और फॉलोअर बनके उनकी रीयल लाइफ में तूफान ले आता है। तो अगली बार जब आपको नोटीफिकेशन आए "यू हैव वन न्यू फॉलोअर", तो होशियार हो जाइए।
फिर खतरे में हैं कककक किरन की जान!
डर 2.0
दरअसल, फिल्म डर की कहानी को नए दौर के नए दर्शकों के लिए एक नए कलेवर के साथ डेवलप किया गया है। ये काम किया है यशराज फिल्म्स की यूथ कंटेट विंग वाई फिल्म्स ने। फिल्म डर के मूल किरदारों राहुल, किरन और सुनील को वैसे ही रखते हुए इस बार इसे एक वेब सीरीज के रूप में तैयार किया गया है। इसका नाम रखा गया है डर 2.0 यानी डर रीबूटेड। पांच एपीसोड में पूरी होने वाली ये वेब सारीज सोशल नेटवर्किंग के मिसयूज को ध्यान में रखकर बनाई गई है।