{"_id":"62009cc007e6cf1f4324b985","slug":"fact-check-lata-mangeshkar-funeral-shah-rukh-khan-with-manager-pooja-dadlani-she-is-not-gauri-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FACT Check: लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर शाहरुख के साथ दुआ मांगती ये महिला गौरी नहीं तो फिर कौन है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FACT Check: लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर शाहरुख के साथ दुआ मांगती ये महिला गौरी नहीं तो फिर कौन है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan with Manager Pooja Dadlani
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। बीते रोज पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लता जी के आखिरी दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, शंकर महादेवन जैसे बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के दौरान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जहां SRK को दुआ मांगते हुए देखा जा सकता है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
इस दौरान शाहरुख खान ने लता जी के पैर छूकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके लिए दुआ पढ़ी। इस दौरान शाहरुख के साथ एक औरत को भी देखा गया। शाहरुख के साथ मौजूद इस औरत को कुछ लोग गौरी समझ रहे हैं। तो आपको अपना फैक्ट मजबूत करने की जरूरत है। शाहरुख के साथ वायरल हो रही इस तस्वीर में गौरी नहीं बल्कि उनकी मैनेजर पूजा ददलानी हैं।
3 of 5
शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के लिए पढ़ी दुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और उनकी मैनेजेर पूजा ददलानी दोनों एक साथ लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने मंच पर चढ़े थे और जहां एक ओर उनकी मैनेजेर पूजा ददलानी हाथ जोड़ कर ईश्वर को याद करती दिखीं तो वहीं शाहरुख खान ने दुआ पढ़ी। ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : ANI
तस्वीर को दिया जा रहा धार्मिक रंग
कुछ यूजर्स इस तस्वीर दो देखकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- मैं इस औरत को पहचान नहीं पा रही हूं, क्या यह गौरी है? वहीं एक ने लिखा- यह नया इंडिया नहीं, यह है असली भारत – लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की घड़ी फातिहा पढ़ते शाहरुख खान। कुछ यूजर्स इसे धार्मिक रंग भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : Twitter @annamalai_k
बता दें, पिछले महीने 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लता मंगेशकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। लता जी के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और देशभर में झंडा आधा झुका भी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।