फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fact Check: 'किक 2' से आसिम रियाज को लॉन्च करेंगे सलमान खान? साजिद नाडियाडवाला ने बताई खबर के पीछे की सच्चाई

Thu, 27 Apr 2023 07:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Apr 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Fake News Fact Check: Sajid Nadiadwala company Isses Statement on Salman Khan launching Asim Riaz in Kick 2
आसिम रियाज, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों ईद के मौके पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लोगों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसे की उम्मीद की जा रही थी। 'किसी का भाई किसी की जान' बहुत से कलाकारों के लिए बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म बनकर उबरी है, जिनमें शहनाज गिल का नाम भी शामिल है। हालांकि, शहनाज गिल के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान खान की अपनी आने वाली फिल्म 'किक 2' से असीम रियाज को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे बहुत से लोगों का दिल टूट सकता है। इसके साथ ही बॉलीवुड गलियारों से आ रही इस खबर की सच्चाई से भी पर्दा उठेगा।  

Fake News Fact Check: Sajid Nadiadwala company Isses Statement on Salman Khan launching Asim Riaz in Kick 2
सलमान खान और आसिम - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों से सोशल मीडिया समेत सभी जगह पर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल के बाद सलमान खान एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि 'बिग बॉस 13' के रनर अप रहे आसिम रियाज हैं। जहां यह खबरें जोरों पर थीं, वहीं इन रिपोर्ट्स को आसिम की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने और हवा दी थी। सलमान और आसिम दोनों के फैंस इस खबर को सुनकर बुरी तरह से खुश हो गए थे। हालांकि, अब साजिद नाडियाडवाला ने इन सभी अटकलों को बंद करने के लिए कदम उठाया है।
Feroz Khan: तलाकशुदा सुंदरी को दिल दे बैठे थे फिरोज खान, इस वजह से टूट गया था दोनों का रिश्ता

Fake News Fact Check: Sajid Nadiadwala company Isses Statement on Salman Khan launching Asim Riaz in Kick 2
साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर 'किक' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने ऐसी ही एक रिपोर्ट का जवाब दिया और इस तरह की सभी खबरों का खंडन भी किया है। ट्वीट में लिखा था, 'हम किक 2 के लिए अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की खबर छापने से पहले हमारे साथ उनको स्पष्ट कर लें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake News Fact Check: Sajid Nadiadwala company Isses Statement on Salman Khan launching Asim Riaz in Kick 2
आसिम रियाज - फोटो : Instagram

आसिम रियाज के 'किक 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने की अफवाह तब शुरू हुई जब एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में सलमान खान स्टारर इस फिल्म के साथ आसिम रियाज के लॉन्च की पुष्टि की गई थी। कथित तौर पर, उन्हें फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था। इसी रिपोर्ट में आसिम के करीबी एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'फिल्म 2024 में रिलीज होगी और फिल्म में आसिम की भूमिका के बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।' दूसरी तरफ आसिम ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुद की एक सेल्फी साझा की थी और इसे कैप्शन दिया, 'नई शुरुआत।' उनके पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी थी।
Image

विज्ञापन
Fake News Fact Check: Sajid Nadiadwala company Isses Statement on Salman Khan launching Asim Riaz in Kick 2
किक 2 - फोटो : amar ujala

आपको बता दें, 'किक 2' सलमान खान की साल 2014 में आई एक्शन फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज के साथ काम करते दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 2020 में जैकलीन फर्नांडीज के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा की थी और उन्हें इसमें शामिल किया था। हालांकि, फिल्म की टीम द्वारा कोई नया अपडेट साझा नहीं किया गया है।
Star Kids: इन स्टार किड्स की डेटिंग की अफवाहों ने खूब बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed