सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार वायरल हो रही तस्वीर या खबर की सच्चाई जाने बिना लोग साझा करने लगते हैं। ऐसा ही हुआ है अमिताभ बच्चन की तस्वीर के साथ। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक व्यक्ति से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है।
ये किससे हाथ मिला रहे हैं अमिताभ, जिसे लोग समझ बैठे अंडरवर्ल्ड का 'डॉन', अभिषेक ने बताई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रही तस्वीर को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, “रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, पर मैं आपका गुलाम हूं। दाऊद इब्राहिम और अमिताभ बच्चन की पुरानी तस्वीर अब रिलीज हो गई है, तभी तो जया बच्चन बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन पर तिलमिला गई है! Shame on Amitabh Bachhan!”
जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया है जिसमें वह उनके पिता अमिताभ बच्चन के साथ 'आतंकी दाऊद' की तस्वीर बताकर वायरल कर रहा है। अभिषेक ने लिखा, "भाईसाहब, यह फोटो मेरे पिताजी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक शंकरराव चव्हाण की है।" वहीं जिस शख्स को अभिषेक ने जवाब दिया था, उसने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है।
भईसाहब, यह फ़ोटो मेरे पिताजी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री श्री अशोक शंकरराव चव्हाण की हैं।
🙏🏽
दरअसल जया बच्चन ने जब से संसद में बिना नाम लिए कंगना रणौत और बीजेपी सांसद रवि किशन पर ड्रग्स मामले में बॉलीवुड को बदनाम करने का आरोप लगाया है तब से कई सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बच्चन परिवार है। लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन जिस शख्स के साथ हाथ मिला रहे हैं, वह दाऊद इब्राहिम नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नेता अशोक शंकरराव चव्हाण हैं। फोटो काफी पुरानी और धुंधली है, जिस वजह से कई लोग अशोक चव्हाण को दाऊद बता कर गलत दावे के साथ फोटो वायरल कर रहे हैं।