{"_id":"632ff2033e6dde3cc20da936","slug":"falguni-pathak-reveals-her-reaction-after-listening-neha-kakkar-o-sajna-for-first-time-says-i-just-vomited","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:51 AM IST
सार
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गानों के लिए लोकप्रिय नेहा आए दिन दर्शकों नए-नए गाने पेश करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गानों के लिए लोकप्रिय नेहा आए दिन दर्शकों नए-नए गाने पेश करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ। 90 के दशक के मशहूर गाने मैंने पायल है छनकाई के रीमेक के सामने आने के बाद से ही नेहा लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, इस गाने के नए वर्जन को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। लोग लगातार सोशल मीडिया पर सिंगर को उनके इस नए गाने ओ सजना के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच अब इस गाने की ओरिजिनल गायिका फाल्गुनी पाठक ने इस पर फिर से प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़
- फोटो : Social Media
हाल ही में दिए एक नए इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने इस गाने को बर्बाद करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गाने के नए वर्जन से इसकी मासूमियत बर्बाद हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्होंने पहली बार गाने का नया वर्जन सुना तो वह ‘तकरीबन उल्टी करने वाली थीं।’ एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए फाल्गुनी ने कहा कि मुझे तीन-चार दिन पहले गाने के इस नए वर्जन के बारे में पता चला। इस सुनने पर पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी।”
उन्होंने आगे कहा कि नए गाने ने ऑरिजिनल सॉन्ग की मासूमियत को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि, “इस गाने में ऑरिजिनल सॉन्ग के वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसे पूरा बर्बाद कर दिया है। अगर आप युवा पीढ़ी के दिल तक पहुंचना चाहते हैं तो गाने की लय बदल सकते हैं, लेकिन इसे सस्ता न बनाएं। गाने की मौलिकता को न बदलें। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ करने की जरूरत नहीं है। मेरे फैन गाने के खिलाफ लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसलिए मैं सिर्फ स्टोरीज शेयर कर रही हूं। जब फैंस मेरा समर्थन कर रहे हैं तो मैं चुप क्यों रहूं।
नेहा कक्कड़, धनाश्री वर्मा, प्रियांक शर्मा
- फोटो : insta
गौरतलब है कि हाल ही में नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ है। यह गाना 90 के मशहूर गाने मैंने पायल है छनकाई का रीमेक है। म्यूजिक वीडियो में नेहा के साथ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और एक्टर प्रियांक शर्मा भी नजर आए हैं। नए वर्जन को बॉलीवुड रीमिक्स के लिए मशहूर तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। हालांकि, इस गाने के सामने आने के बाद से ही नेहा कक्कड़ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका यह गाना किसी को पसंद नहीं आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।