इन दिनों प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज द फैमिली मैन अपने दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 'फैमिली मैन सीजन 1' की जबरदस्त सफलता के बाद से सीजन 2 को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे इस वेब सीरीज को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिया। इस फिल्म के मुख्य किरदार मनोज वाजपेयी के अभिनय को फैंस की जबरदस्त सराहना मिली है। सिर्फ मनोज ही नहीं बल्कि समांथा अक्किनेनी के किरदार ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज के हर एक किरदार इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं।
फैमिली मैन 2: अपने रोल को लेकर इसलिए परेशान थे 'कल्याण' बने अभय वर्मा, इस हिट सीरीज में भी कर चुके हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय वर्मा के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया और उनके अभिनय के लिए उन्हें जबरदस्त तारीफ मिल रही है। सूरत से भोला और सीरत से धोखेबाज ऐसे किरदार को निभाकर अभय वर्मा ने दर्शकों को प्रभावित किया है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभय वर्मा ने कहा कि, 'सच कहूं तो मैं इस वेब सीरीज के रिलीज होने से पहले काफी नर्वस महसूस कर रहा था, लेकिन इस सीरीज को देखने के बाद दर्शकों ने मेरे किरदार को जो प्यार दिया, उससे मेरी नर्वसनेस खुशी में बदल गई'। आगे अभय ने कहा कि, 'जब मैं फैमिली मैन के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन देने गया था तो काफी तनाव महसूस कर रहा था क्योंकि फैमिली मैन का पहला सीजन सुपरहिट था, जिसकी वजह से मैं अपने ऑडिशन को लेकर टेंशन में था और सोच रहा था कि काश मैं भी फैमिली मैन 2 का हिस्सा बन जाऊं'।
अभय ने कहा कि, 'मुझे ये नहीं पता था कि मुझे इतने अच्छे किरदार के लिए कास्ट किया जा रहा है, मैं सच कहूं तो मैंने इस ऑडिशन के लिए सिर्फ दो टेक ही दिए थे और उसके बाद ही कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे घर भेज दिया था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि शायद मेरा ऑडिशन अच्छा नहीं हुआ है, लेकिन बाद में मुझे चुन लिया गया और मैं खुश हूं कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आया'। बता दें कि सीरीज में अभय ने सलमान नाम के शख्स का किरदार निभाया था जो कल्याण बनकर श्रीकांत के परिवार से मिलता है।
अपने बड़े भाई अभिषेक वर्मा के बारे में बात करते हुए अभय ने कहा कि, 'भाई सालों पहले मुंबई आ गए थे और मैं अभी करीब 3 साल पहले ही यहां आया हूं। बाहर से मुंबई में रहने आए किसी भी कलाकार के लिए ये सबसे बड़ी मुसीबत होती है उसे रहना कहां है? काम के लिए कहां जाना है? और खाना क्या है? मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही कि मेरा भाई पहले से यहां था तो मुझे ये सब चिंता नहीं करनी पड़ी। मैंने अपना जितना सफर तय किया है उसमें मुझे मेरे भैया का काफी सपोर्ट मिला है'।
अभय द फैमिली मैन 2 से पहले 'मैन बैरागी' में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई टीवी विज्ञापन में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शूरुआत मॉडलिंग से की थी और अब वो धीरे धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। वो 'लिटिल थिंग्स' और 'मर्जी' में भी नजर आ चुके हैं। सिर्फ अभिनय ही नहीं उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। हाल ही में संदीप सिंह और महेश मांजरेकर ने 'स्वतंत्रता वीर सावरकर' फिल्म का पोस्टर जारी किया है। अभय इस फिल्म के सह निर्माता हैं।