फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्ल वी पुरी मामला: 'झूठ नहीं बोल रही बेटी, तस्वीर देखकर पहचान गई थी', पीड़िता के पिता का बयान

Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri case Minor father lawyer releases a statement saying the girl identified the accused
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) मामले में हर रोज चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पर्ल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन मामले में नई कड़िया जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में रेप पीड़िता की मां ने एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताया था और कहा कि पीड़िता के पिता उन्हें झूठे आरोपों में फंसा रहे हैं। इसके बाद अब पीड़िता के पिता ने भी अपनी बात रखी है।



पीड़िता के पिता ने क्या कहा?
नाबालिग के पिता का कहना है कि उनकी बच्ची ने तस्वीर देखते ही पहचान लिया था और आरोपी का नाम 'रघबीर' बताया था जो कि एक सीरियल में पर्ल के किरदार का नाम था। उनका कहना था कि वो कोई टीवी सीरियल नहीं देखते हैं इसलिए वह रघबीर को नहीं पहचान पाए। ना ही उन्हें यह पता था कि किसी एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम रघबीर है। जांच में पता चला कि रघबीर नामक कैरेक्टर पर्ल वी पुरी ने निभाया था।'

Pearl V Puri case Minor father lawyer releases a statement saying the girl identified the accused
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील ने पीड़िता के पिता की तरफ से जारी किया है, जिसमें आगे लिखा है, 'पीड़िता पांच महीनों तक अपनी मां की कस्टडी में थी और इस दौरान बच्ची का पिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। एक दिन पीड़िता के पिता जब स्कूल में उसकी फीस जमा करने गए तो वह भागी हुई पिता के पास आई और कहा कि उसे डर लग रहा है और वह उनके साथ जाना चाहती है। पीड़िता के चेहरे पर डर के भाव देखकर पिता उसे अपने साथ घर ले आए। घर पहुंचने पर बच्ची ने पूरा हादसा बताया। पिता ने तुरंत पुलिस को बुलाया और बच्ची की मेडिकल जांच के बाद कंफर्म किया कि पीड़िता बच्ची सच बोल रही है। उसका मोलेस्टेशन किया गया है।'


 
Pearl V Puri case Minor father lawyer releases a statement saying the girl identified the accused
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

बयान में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता बच्ची को जब तस्वीरें दिखाई गईं तो उनमें पीड़िता ने पर्ल वी पुरी को पहचान लिया था। जब पीड़िता बच्ची को अन्य एक्टर्स की तस्वीरें दिखाई गईं तो उसने सबके लिए 'ना' में जवाब दिया लेकिन जब पर्ल वी पुरी की तस्वीर सामने आई तो वह तुंरत बोली कि यह वही है जिसने उसका शोषण किया है। बाद में पुलिस ने पीड़िता बच्ची से बात भी की और स्टेटमेंट लेने के लिए उसे अकेले मजिस्ट्रेट से भी मिलवाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri case Minor father lawyer releases a statement saying the girl identified the accused
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

वहीं इससे पहले पीड़िता की मां का कहना था कि 'पर्ल बिल्कुल निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है। कई लोगों ने मुझे और मेरी बेटी को पब्लिक के सामने घटिया बुलाना चुना, जो कानून के मुताबिक सही नहीं है। एक पीड़ित का नाम सार्वजनिक करना अपराध है। मैंने चुप रहना चुना है क्योंकि ये कम्प्लेंट मैंने नहीं लिखवाई है। जो भी सच है वो जरूर सबके सामने आएगा। मामला अभी विचाराधीन है और इसलिए मैं किसी से बात नहीं कर रही हूं क्योंकि कस्टडी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया कानून व्यवस्था का मजाक न बनाएं क्योंकि मैंने संबंधित अधिकारियों को बयान दे दिया है। सच्चाई को बाहर आने दो'।

विज्ञापन
Pearl V Puri case Minor father lawyer releases a statement saying the girl identified the accused
पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर कई सितारों ने पर्ल का समर्थन किया है आवाज उठाई है। दिव्या खोसला कुमार भी पर्ल के समर्थन में आई हैं। लोगों का भी मानना है कि पीड़िता के पिता ने ये सब साजिश के तौर पर किया है क्योंकि पीड़िता की मां बीते 10 सालों से अपनी शादी के सबसे बुरे दौर गुजर रही हैं। बीते दो सालों से उनके पास उनकी बेटी भी नहीं है। पीड़िता की मां के साथ-साथ हम भी पर्ल के साथ हैं। हमें उम्मीद है कि जल्दी ही सच्चाई सामने आएगी। पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed